फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vicky kaushal says url is the most physically demanding film of my career

'उरी' को सबसे कठिन फिल्म मानते हैं विक्की कौशल , बोले-20 किलो बढ़ाया वजन

Mon, 08 Oct 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal says url is the most physically demanding film of my career
Bollywood

फिल्म संजू की सफलता के बाद विक्की कौशल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। विक्की कौशल इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'उरी'  की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के अनुभव को शेयर करते हुए विक्की ने कहा कि बेहद अच्छा अनुभव रहा है। उनके करियर के थोड़े से समय में 'उरी' अब तक की सबसे अधिक शारीरिक मेहनत वाली फिल्म रही है।

विज्ञापन


विक्की ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है। वे पहले 70 किलो के थे, जबकि अब उनका वजन 90 किलो हो गया है। विक्की को फिजिकली हार्ड ट्रेनिंग लेनी पड़ रही है। एक्सरसाइज के साथ उन्हें अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखना पर रहा है। फिल्म में विक्की वर्ष 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के एक भारतीय कमांडो की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


अभिनेता विक्की कौशल ने ये भी कहा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है । मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म में जहां विक्की कौशल भारतीय कमांडो की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं यामी गौतम वकील के रोल में दिखेंगी देगी। 'उरी' 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्की कौशल ने कहा कि अगर कोई अपनी बात बताने के लिए सामने आया है तो कम से कम हम उन्हें सुन सकते हैं कि वो क्या कह रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हमें पीड़ित और आरोपी दोनों को सुनना चाहिए। जब इस तरह के गंभीर मामले सामने आते हैं तो इसकी जांच अच्छी तरह से करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed