Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही इस बेनाम फिल्म में सारा अली खान पहली बार अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। दोनों के फैंस इनको साथ में काम करते देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसे में आज विक्की कौशल और सारा अली खान की इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग से दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सारा अली खान और विक्की कौशल इन दिनों लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में रही इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी क्रम में शूटिंग से आज दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई इन तस्वीरों में सारा और विक्की कौशल के एक साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म का एक सीन हो सकता है। इन तस्वीरों में जहां सारा ने फ्लोरल प्रिंटेड लाइट ब्लू साड़ी पहनी हुई है, वहीं विक्की कौशल कलर-ब्लॉक टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का मेहुल चौकसी के नोटिस पर पलटवार, डरें वो जो फरार हैं हम तो भारत में हैं
सारा अली खान साड़ी के साथ-साथ गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां पहने खूबसूरत लग रही हैं। विक्की कौशल को इन तस्वीरों में बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों की इन तस्वीरों को देख फैंस काफी खुश और उत्सुक हैं। एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हम इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते।' दूसरे ने लिखा, 'शूटिंग की तस्वीरों को अभी रिलीज कर दो।' इससे पहले कल ही सारा ने एक गांव से साड़ी पहने तस्वीरें साझा की थीं। अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, 'आप जहां भी जाते हैं वह किसी न किसी तरह से आपका हिस्सा बन जाता है।'
Babbu Mann: सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
आपको बता दें, सारा अली खान और विक्की कौशल की इस फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसके नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि, इसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है। इससे पहले दोनों इंदौर में शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जो एक सोशल मैसेज भी देती नजर आएगी।
Kantara OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!