Babbu Mann: सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है।
विस्तार
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ही कई सिंगर्स और सलमान खान को धमकी भरे खत मिल चुके हैं, वहीं आज एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है।
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब खबर आई है कि सिंगर बब्बू मान को पंजाब के नामी गैंगस्टर ग्रुप बंबीहा की तरफ धमकी भरा फोन कॉल किया गया है। इस कॉल में उन्हें जान से मारने की बात की गई है। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही एहतियातन मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बब्बू मान के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दी है।
Kantara OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!
इस खबर की पुष्टि करने वाले सूत्रों के मुताबिक फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सिंगर बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के मध्यनजर ही पुलिस ने बब्बू मान के घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद कोई भी गलती करना नहीं चाहती है।
Ram Charan: अगली फिल्म के लिए पसीना बहाते नजर आए राम चरण, बोले- वर्कआउट के मामले में कोई छुट्टी नहीं
गौरतलब है बीती 29 मई को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को बीच सड़क पर दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। सिंगर की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा था। पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किए अपनी चार्जशीट में कहा कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई आपस में सिग्नल एप के जरिए बातचीत किया करते थे।
TRP WEEK 45: लगातार नंबर वन रहे 'अनुपमा' को करारा झटका, तीसरे स्थान पर 'इमली' की हुई शानदार वापसी