फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal reveals he had doubts about Zara Hatke Zara Bachke directed by Laxman Utekar due to this Reason

Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Sat, 08 Jul 2023 01:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने यह स्वीकार किया है कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें काफी तरह के संदेह थे।

विज्ञापन
Vicky Kaushal reveals he had doubts about Zara Hatke Zara Bachke directed by Laxman Utekar due to this Reason
सारा और विक्की फिल्म जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। विक्की के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म साइन करने से पहले विक्की को कई तरह के संदेह थे। उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


फिल्म साइन करने से पहले आए थे ऐसे विचार
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने यह स्वीकार किया है कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें काफी तरह के संदेह थे। उन्हें लग रहा था कि इस फिल्म में न एक्शन है न ही उस तरह के विजुअल्स हैं तो क्या दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर्स में आएंगे! हालांकि, जब उन्होंने खचाखच भरे घरों और लोगों से जुड़े इस फिल्म के विषय को देखा तो यह उन्हें अच्छा लगा। 
विज्ञापन

Salman Khan: अगले महीने से शुरू होगी 'प्रेम की शादी' की शूटिंग, फिर जमेगी सूरज बड़जात्या संग भाईजान की जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के प्रति जताया आभार
विक्की कौशल का कहना है कि वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं कि दर्शकों को उनकी फिल्म पसंद आई और वे उसे देखने के लिए आए। दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा विक्की का यह भी कहना है कि अब दर्शक बजट, स्टारकास्ट और अन्य मानकों में भेदभाव नहीं करते हैं। यही वजह है कि लोग 'जरा हटके जरा बचके' को देखने पहुंचे।
Shahid Kapoor: 'मैं अपनी मां के प्रति वफादार था', शाहिद कपूर ने बताई पिता पंकज से सीमित बातचीत करने की वजह

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की
बता दें कि लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं। घर में पर्याप्त स्पेस न मिलने की वजह से वे अपना अलग घर खरीदने का फैसला लेते हैं और इसके लिए सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना में एप्लाई करते हैं। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है और रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 86.19 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे।
Shamita Shetty: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अपना जिक्र देख खुश हुईं शमिता, दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed