फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vicky kaushal lost in Shehnaaz Gill eyes in Her chat show Desi Vibes Video viral

Shehnaaz Gill: विक्की कौशल की आंखों में खोईं शहनाज गिल, बोलीं- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...

Sat, 10 Dec 2022 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

बता दें कि चैट शो के दौरान शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा।

विज्ञापन
vicky kaushal lost in Shehnaaz Gill eyes in Her chat show Desi Vibes Video viral
विक्की कौशल-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने भोलेपन से वह अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों शहनाज अपने शो 'देसी वाइब्स' को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज के इस शो के हालिया एपिसोड में एक्टर विक्की कौशल मेहमान बनकर आए। इसका एक वीडियो शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने करियर पर किया बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे मैं एक्टर बनूं
विज्ञापन


बता दें कि चैट शो के दौरान शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले। फर्स्ट राउंड में विक्की कौशल पलक झपका कर आउट हो गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज की पलक पहने झपकी और वह आउट हो गईं। यह वीडियो काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक पर प्यार लुटाती दिखीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

वीडियो में शहनाज का चुलबुला अंदाज विक्की कौशल को भी बेहद पसंद आया है। गेम की शुरुआत में शहनाज ने मस्ती भरे अंदाज में कैमरामैन को कहा कि जब हम एक-दूसरे की आंख में देखें तो 'क्लोज-अप' ले लेना। विक्की कौशल भी शहनाज के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में शूट भी किया। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने दिलचस्प कैप्शन लिखा है। उन्होंने  लिखा है, 'इतना हैंडसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए...गेम तो बस बहाना था!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)



शहनाज के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई शहनाज के लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'दो पंजाबी एक फ्रेम में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हो।' बता दें कि शहनाज का यह शो उनके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। हर एपिसोड में शहनाज फिल्मी सितारों के साथ दिलचस्प बातचीत करती नजर आती हैं।
Bigg Boss 16: 25 लाख के लिए शालीन ने नहीं दबाया बजर, टीना या सुंबुल में से किसका खत्म होगा सफर?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed