फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal announces Sam Bahadur Trailer Release Time Actor intense Look as an Army Officer in New Poster

Sam Bahadur Trailer: इस समय पर जारी होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर, विक्की कौशल ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

Tue, 07 Nov 2023 12:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 07 Nov 2023 12:02 PM IST
सार

'राजी' के बाद निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल 'सैम बहादुर' के लिए साथ में काम किया है। फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal announces Sam Bahadur Trailer Release Time Actor intense Look as an Army Officer in New Poster
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक है। फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में निर्माताओं ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी करने का वादा दिया है। इसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। विक्की कौशल ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले एक और नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज के समय के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन

इस समय पर जारी होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

विक्की कौशल ने आज मंगलवार को 'सैम बहादुर' का ट्रेलर रिलीज करने से पहले एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर सेना के जनरल के रूप में अपना एक और लुक जारी किया है। उनका यह लुक काफी अनोखा है। विक्की ने नए पोस्टर में 'नो नॉनसेंस' का संदेश देते हुए बताया है कि फिल्म सा ट्रेलर आज शाम 5:30 बजे रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन


Priyanka Chopra: 'मैंने वह काम किया जिसने मुझे एक ठोस आधार दिया', कृष के बाद फिल्में चुनने लगी थीं प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन

नए पोस्टर में इंटेंस लुक दे रहे विक्की

'सैम बहादुर' के नए पोस्टर में विक्की कौशल अपना एक हाथ अपनी कमर पर और दूसरा पैर पर टिकाए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह आर्मी की वर्दी में इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर कैप्शन में लिखा, 'सेना उनकी जिंदगी थी। क्या आप उनकी कहानी देखने के लिए तैयार हैं?' उन्होंने आगे लिखा, 'ट्रेलर आज शाम 5:30 बजे रिलीज होगा।' फैंस को फिल्म के इस नए पोस्टर में विक्की का लुक बेहद पसंद आ रहा है। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'सैम बहादुर'

बता दें कि 'राजी' के बाद निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल 'सैम बहादुर' के लिए साथ में काम किया है। फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, वहीं फिल्म में इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख और सैम मानेकशॉ की पत्नी सिलू के रूप में सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

कौन है रश्मिका के वायरल डीपफेक वाली लड़की?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed