फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Telugu actress Geetanjali Ramakrishna died due to cardiac arrest

अभिनेत्री गीतांजलि रामकृष्ण का निधन, 500 से अधिक फिल्मों में किया था काम

Thu, 31 Oct 2019 04:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 31 Oct 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Veteran Telugu actress Geetanjali Ramakrishna died due to cardiac arrest
गीतांजलि रामकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को तेलुगू एक्ट्रेस गीतांजलि रामकृष्ण का निधन हो गया। 72 वर्षीय अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन की खबर से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन


बता दें कि गीतांजलि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। वो 500 से अधिक तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी करीब वो छह दशक से काम कर रही थीं। गीतांजलि ने 1961 में सीनियर एनटीआर की फिल्म सीतारामा कल्याणम से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन सीनियर एनटीआर ने किया था।
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गीतांजलि की मौत पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि, 'फइल्म सीताराम कल्याणम में गीतांजलि द्वारा निभाया गया सीता का किरदार हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी शोक जाहिर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed