फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran lyricist Abhilash passed away know about him

स्कूल के दिनों से कविताएं लिखने लगे थे दिग्गज गीतकार अभिलाष, 40 सालों तक सिनेमा जगत में रहे सक्रिय

Mon, 28 Sep 2020 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Sep 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Veteran lyricist Abhilash passed away know about him
अभिलाष - फोटो : facebook//geetkar.abhilash

लोकप्रिय गीत 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' लिखने वाले गीतकार और लेखक अभिलाष का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। वो 74 वर्ष के थे। अभिलाष का जन्म 13 मार्च 1946 को दिल्ली में हुआ। उनका वास्तविक नाम ओमप्रकाश था।

विज्ञापन

 
दिल्ली में उनके पिता का व्यवसाय था। अभिलाष के पिता चाहते थे कि उनका बेटा उनके व्यवसाय में हाथ बटाएं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। स्कूल के दिनों से ही अभिलाष को लिखने में रुचि थी। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कविताएं लिखनी शुरू कर दी थीं। जब वो 10वीं में पहुंचे मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने लगे। उन्होंने अपना तखल्लुस 'अजीज' रख लिया। ओमप्रकाश 'अजीज' के नाम से उनकी गजलें, नज्में और कहानियां कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं।
विज्ञापन

 
अभिलाष मुशायरों में हिस्सा लेने लगे। उन दिनों वो साहिर लुधियानवी को मन ही मन अपना गुरु मानने लगे थे। दिल्ली में एक मुशायरे के दौरान साहिर लुधियानवी से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान अभिलाष ने अपनी कुछ नज्में सुनाईं जिसे सुनकर साहिर ने कहा कि 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपनी नज्में सुन रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ओमप्रकाश 'अजीज' जब फिल्मी दुनिया में आए तो उन्होंने अपना नाम अभिलाष रख लिया। उन्होंने 40 साल तक हिंदी सिनेमा में काम किया। 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गीत के अलावा अभिलाष के लिखे 'सांझ भई घर आजा' (लता), 'आज की रात न जा' (लता), 'वो जो खत मुहब्बत में' (ऊषा), 'तुम्हारी याद के सागर में' (ऊषा), 'संसार है एक नदिया' (मुकेश), 'तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर' (येसुदास) आदि सिने गीत भी बेहद लोकप्रिय हुए। गानों के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में बतौर पटकथा-संवाद लेखक भी काम किया। 

 
लेखन कार्य के लिए अभिलाष को सुर आराधना अवॉर्ड, मातो श्री अवॉर्ड, सिने गोवर्स अवॉर्ड, फिल्म गोवर्स अवॉर्ड, अभिनव शब्द शिल्पी अवॉर्ड, विक्रम उत्सव सम्मान, हिंदी सेवा सम्मान आदि से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed