फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Kannada actor Rajesh has passed away on Saturday

Rajesh Death: नहीं रहे दिग्गज कन्नड़ अभिनेता राजेश, लंबी बीमारी के बाद निधन

Sat, 19 Feb 2022 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Feb 2022 10:33 AM IST
सार

  • कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश का निधन
  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता
  • 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में कराया गया था भर्ती

विज्ञापन
Veteran Kannada actor Rajesh has passed away on Saturday
अभिनेता राजेश - फोटो : Instagram

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश (Veteran Kannada actor Rajesh) का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता राजेश को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, आज तड़के करीब 2.30 बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


किडनी संबंधित बीमारी के शिकार थे राजेश
राजेश 89 साल के थे। किडनी खराब होने और उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे राजेश का इलाज बेंगलुरू के अस्पताल में किया जा रहा था। 

कम उम्र में ही थियेटर से जुड़े
अभिनेता राजेश का जन्म बंगलूरू में हुआ था। उनका असली नाम मुनि चौडप्पा है। उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ कम उम्र में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। उनका स्टेज नाम विद्या सागर था। राजेश ने अपनी खुद की थिएटर मंडली बनाई जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है।

गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया
विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक में से एक रहे। बता दें, 9 फरवरी को जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वे अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed