{"_id":"5e69d2508ebc3eeb245ba237","slug":"veteran-bengali-actor-santu-mukhopadhyay-died-at-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का 69 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिग्गज बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का 69 वर्ष की उम्र में निधन
Thu, 12 Mar 2020 11:44 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
संतु मुखोपाध्याय
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज बंगाली अभिनेता संतू मुखोपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम को उनके कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 69 साल के थे। अभिनेता को संसार सिमांते (Sansar Simante) और भालोबासा भालोबासा (Bhalobasa Bhalobasa) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
उनके मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। वह लंबे समय से कार्सिनोमा से पीड़ित थे और उन्हें 4 फरवरी को ब्लड शुगर और उच्च रक्तचाप की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी के आखिरी सप्ताह में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और घर लाया गया था।
विज्ञापन
69 वर्षीय अभिनेता अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक अभिनेत्री स्वास्तिका है। संतू मुखोपाध्याय ने फिल्म करियर की शुरुआत 24 साल की उम्र में निर्देशक तपन सिन्हा की फिल्म से की थी। संतू मुखोपाध्याय छोटे पर्दे के भी जाने माने अभिनेता थे। वह आखिरी बार फिल्म संजभती में नजर आए थे।
विज्ञापन