फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VD14 update amitabh bachchan in talk to cast in Vijay Deverakonda film after prabhas kalki 2898 ad

VD 14: प्रभास के बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा? इस किरदार में नजर आएंगे बिग बी!

Tue, 28 Jan 2025 08:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Jan 2025 08:58 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीडी 14' को लेकर चर्चा है कि इसमें अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पर भी अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
VD14 update amitabh bachchan in talk to cast in Vijay Deverakonda film after prabhas kalki 2898 ad
अमिताभ बच्चन-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल अभिनेता 'वीडी 12' पर काम करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा अभिनेता के पास दो और प्रोजेक्ट हैं, जिसमें से एक का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं और इस फिल्म का अस्थाई नाम 'वीडी 14' है। हाल ही में फिल्म की सेट पर मुहूर्त पूजा हुई है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे विजय
फिल्म को लेकर ताजा चर्चाएं हैं कि 'वीडी 14' में अमिताभ बच्चन को अहम भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। अगर ऐसा होता है तो साउथ सुपरस्टार प्रभास के बाद अमिताभ बच्चन इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इन खबरों पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर का इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
अगर बिग बी इस प्रोजेक्ट में शामिल होते हैं तो यह प्रोजेक्ट और भी ज्यादा ध्यान आकर्षित करेगा। पिछले साल अमिताभ ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी में एक दमदार भूमिका निभाई थी और उनकी मौजूदगी ने इस फिल्म को और दमदार बना दिया था। वहीं, बात करें 'वीडी 14' की तो निर्माताओं ने फिल्म में रश्मिका मंदाना को मुख्य नायिका के तौर पर लेने की पुष्टि कर दी है।
Shruti Haasan: श्रुति हासन अभी तक क्यों हैं सिंगल, कमल हासन-सारिका के तलाक के बाद उन पर पड़ा था गहरा असर

 
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग
मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित 'वीडी 14' एक बड़ी फिल्म होगी। फिल्म की नियमित शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल में विजय देवरकोंडा के इंट्रोडक्शन सीन्स की शूटिंग होगी। वहीं, अब फिल्म से अभिनेता के लुक के जारी होने का इंतजार है।
Akshay Kumar: जोखिम भरे स्टंट की वजह से जा सकती थी अक्षय कुमार की जान, महेश भट्ट बोले- ये मर जाएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed