आखिर क्यों वरुण धवन के लिए आमिर खान बंदर हैं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बदलापुर' के हीरो वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो एक बंदर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वरुण ने बंदर को आमिर खान यानी 'पीके' कहा है।
लेकिन जिस अंदाज में वरुण ने बंदर के साथ मस्ती की है उसपर कईयों को आपत्ति हो सकती है। जैसी ही आप वीडियो को प्ले करेंगे उस में वरुण की आवाज सुनते ही हैरान रह जाएंगे।
वरुण ने अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के सेट पर वरुण ने बंदर के साथ एक वीडियो शूट की है जिसमें वो बंदर को 'पीके' कहते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह तो सभी जानते हैं कि 'पीके' का मतलब आमिर खान होता है।
इंस्टाग्राम पर वरुण के फॉलोवर्स हुए खफा
वरुण धवन के द्वारा एक बंदर को 'पीके' नाम से बुलाने पर इंस्टाग्राम को फॉलोवर्स को भी पसंद नहीं आ रहा है। इसी वजह से वरुण के पोस्ट पर कमेंट करके भी लोग बंदर को दिए गए इस नाम का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
फिल्म 'बदलापुर' में वरुण के किरदार की काफी प्रशंसा हो रही है। कहीं ऐसा तो नहीं यह सफलता वरुण के सिर चढ़ कर बोलने लगी है।