फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan film Badlapur in discussion to media

'बदलापुर' की चर्चा को लेकर हैरान हैं वरुण धवन

Mon, 09 Feb 2015 12:28 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan film Badlapur in discussion to media

बॉलीवुड के नवोदित स्टार वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म बदलापुर की चर्चा को लेकर हैरान हैं। जबकि वरुण का कहना है कि यह उनकी सबसे कम बजट की फिल्म है।

विज्ञापन


इससे पहले वरुण धवन जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अलावा 'मैं तेरा हीरो' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसे बड़े बैनर की फिल्मों में काम कर चुके हैं। वरुण इस फिल्म में रघु का किरदार निभा रहे हैं, जिसके डार्क लुक के लिए वरुण ने काफी मेहनत की है।
विज्ञापन


बदलापुर मात्र 25 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म

Varun Dhawan film Badlapur in discussion to media

बदलापुर भले ही कम बजट की फिल्म हो, लेकिन वरुण कहते हैं कि, 'मैं इस फिल्म के लिए मीडिया से मिली प्रतिक्रिया से हैरान हूं। यह 25 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। जो कि मेरी सबसे कम बजट वाली फिल्म है।' वहीं, वरूण धवन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

इस फिल्म से वरूण अपनी पुरानी चॉकलेटी बॉय वाली छवि तोड़ने वाले हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरूण के साथ यमी गौतम, हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed