Valentine's Day: ललित मोदी और सुष्मिता का ब्रेकअप कंफर्म, दोनों की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, जानिए
Valentine's Day 2025: एक वक्त ललित मोदी और सुष्मिता सेन का अफेयर मीडिया की सुर्खियों में रहा। दोनों की फोटो भी वायरल हुईं। हालांकि, दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं और अब जिंदगी में दोनों अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 में ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी थी। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर पोस्ट किया था। यह कयास तक लगाए गए कि दोनों शादी रचाने वाले हैं। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। वैलेंटाइन डे पर ललित मोदी ने फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी जिंदगी में लेडी लव की एंट्री हो चुकी है। वहीं, सुष्मिता ने भी अपनी लव लाइफ पर अपडेट शेयर किया है।
किसने भेजे सुष्मिता को गुलाब?
सुष्मिता सेन अपने अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। खासकर फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने को उत्साहित रहते हैं। सुष्मिता ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लाल गुलाब के गुलदस्ते की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार...!!' हालांकि, यह गुलाब सुष्मिता को किसने भेजे हैं इसका कोई संकेत नहीं दिया है। फिलहाल सुष की इंस्टा स्टोरी देख लोग कयास लगा रहे हैं कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है!

ललित मोदी की जिंदगी में लेडी लव की एंट्री
इसके अलावा ललित मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी लव लाइफ पर अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है, 'खुशकिस्मत हूं। और मेरी जिंदगी में यह संयोग दो बार बना है। जब आपकी 25 साल पुरानी दोस्ती प्यार में बदल जाए तो यह किस्मत की बात है। सबकी जिंदगी ऐसे ही खुशियों से भरी रहे। आप सभी को हैप्पी वेलेंटाइन डे'।
नाम का नहीं किया खुलासा
ललित मोदी ने अपनी लेडी लव के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें वे और उनकी लेडी लव नजर आ रहे हैं। कुछ दोस्तों की भी झलक है। इसके साथ सुष्मिता सेन के साथ उनके ब्रेकअप का एलान हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Re-Release: हिंदी सिनेमा में तेजी से बढ़ रहा री-रिलीज का चलन, अब सनी देओल की ये फिल्म बड़े पर्दे पर देगी दस्तक