फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Meets Bollywood Producers And Directors In Mumbai

CM Yogi: सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से की 'बायकॉट ट्रेंड' हटवाने की गुजारिश, बोले- इस कलंक को दूर करने की जरूरत

Thu, 05 Jan 2023 08:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Meets Bollywood Producers And Directors In Mumbai
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौर पर मुंबई में हैं। मायानगरी में आज दूसरे दिन सीएम ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों के साथ बैठक की। इसके अलावा संगीत जगत की तमाम हस्तियों ने भी सीएम के साथ बैठक में हिस्सा लिया। सीएम योगी और बॉलीवुड हस्तियों के बीच हुई इस मीटिंग में यूपी को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया' के तौर पर प्रमोट किया गया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बॉलीवुड को लेकर कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने बायकॉट ट्रेंड का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि इसे हटाना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है। वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए, ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके।' उन्होंने यह भी कहा कि 'इस टैग को हटाने की जरूरत है। टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं। हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं।'

बता दें कि मीटिंग के दौरान सीए योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड सितारों से उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी पर बात की। मीटिंग में सुनील शेट्टी के अलावा कैलाश खेर, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम, रवि किशन और बोनी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग को लेकर कैलाश खेर ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'उत्तर प्रदेश कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहित हर पहलू में विकास कर रहा है। योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन की दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का विकास हो रहा है।'

सीएम योगी और फिल्मी सितारों के बीच हुई मीटिंग में मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर ने हिस्सा लिया। बातचीत को लेकर बोनी कपूर ने कहा, 'मेरी एक फिल्म का डायलॉग है, 'जब मैंने एक बार कमिटमेंट कर दी तो मैं खुद की भी नहीं सुनता। इसी की तर्ज पर जब योगी जी ने ठान लिया कि प्रदेश में फिल्म सिटी बनेगी, तो बनवा देंगे।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने अपनी आखिरी 3 फिल्मों की शूटिंग यूपी में की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed