फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   US Election Meera Nair Son Zohran Mamdan Won New York State Assembly Astoria Seat

मीरा नायर के बेटे ने अमेरिका की राजनीति में बनाया इतिहास, जीती न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सीट

Wed, 04 Nov 2020 09:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Nov 2020 09:54 PM IST
सार

  • जोहरान ममदानी पहले ऐसे साउथ एशियन शख्स बन गए हैं।
  • उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सीट पर जीत हासिल की है।
  • 28 साल के जोहरान ममदानी एक रैपर और हाउसिंग काउंसलर हैं।

विज्ञापन
US Election Meera Nair Son Zohran Mamdan Won New York State Assembly Astoria Seat
जोहरान ममदानी - फोटो : twitter: @ZohranKMamdani

विस्तार

अमेरिका में हुए चुनावों में बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सीट पर जीत हासिल की है। इसी के साथ ही जोहरान ममदानी पहले ऐसे साउथ एशियन शख्स बन गए हैं जिन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की है। उन्हें न्यूयॉर्क के 36वें असेंबली जिले एस्टोरिया (क्वींस का पड़ोसी) के लिए बिना विरोध चुना गया। 

विज्ञापन


अपनी इस शानदार जीत के बारे में जोहरान ममदानी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए इस अद्भुत जीत के लिए खुशी जताई है। जोहरान ममदानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह आधिकारिक है कि हम जीत गए हैं। मैं अमीरों पर टैक्स लगाने, बीमारों को ठीक करने, गरीबों का घर बसाने और समाजवादी न्यूयॉर्क बनाने के लिए अल्बानी जा रहा हूं, लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकता। एक बड़े आंदोलन की जरूरत होगी।'
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया पर जोहरान ममदानी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके समर्थक और तमाम सोशल मीडिया यूजर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें इस जीत की बधाई भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि युगांडा के कंपाला में पैदा हुए जोहरान ममदानी का परिवार उस समय न्यूयॉर्क जाकर बस गया था जब वह महज सात साल के थे।

28 साल के जोहरान ममदानी एक रैपर और हाउसिंग काउंसलर हैं। उन्होंने रैप वीडियो नानी बनाया है। हाउसिंग काउंसलर के तौर पर वह घर से निकाले गए लोगों की मदद करते हैं। उन्हें लेफ्ट विंग डेमोक्रेटिक पार्टी और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट अलायंस का समर्थन भी प्राप्त है। इतना ही नहीं जोहरान ममदानी लोगों को सस्ता घर दिलाने के लिए 'रोटी एंड रोजेज' कैंपेन भी चलाते हैं।

पढ़ें: फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सोनू सूद कर रहे हैं लोगों की मदद, दूर-दूर से आ रहे हैं फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed