Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम
Urvashi Rautela-Rishabh Pant: मांग में सिंदूर...गले में मंगलसूत्र...सुहागन की तरह तैयार होकर छत पर किसकी राहें तकती दिखीं उर्वशी रौतेला? पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई
विस्तार
करवा चौथ वाले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला घर की छत पर किसी की राहें तकती नजर आईं। इतना ही नहीं अभिनेत्री एक सुहागन की तरह मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने तन्हाई में किसी को खोजती दिखीं। उर्वशी का ऐसा रूप देख हर कोई यह उनका नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ रहा है। सब कह रहे हैं कि अभिनेत्री ने ऋषभ पंत के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है और वह छत पर बैठकर उनका इंतजार कर रही हैं।
अपने नए पोस्ट के जरिए उर्वशी ने कही यह बात
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। इस वीडियो में उर्वशी छत के किनारे, साड़ी पहने काफी उदास नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म मोहब्बतें के म्यूजिक के साथ शायरी बज रही है। शायरी के जरिए उर्वशी कहती हैं-'अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है, तो किस बात का गम हो... अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है। अगर वो पूछ लें हम से कि शामों काे कहां रहते हो, तो शामों को हम कहां होंगे...। अगर वो पूछ लें हम से मलाल-ए-इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं, जो तुम पूछो तो जवाब दूं, जो न पूछो तो किसे कह दूं...। मुनासिब है न कि न मुंह खोलो, न पूछो और न कुछ जानो, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे। गुल-ए-गुलजार हो तुम, हर हवा का रुख तुम ही तो हो।'
मौनी रॉय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ पर रचाई पिया के नाम की मेहंदी
पोस्ट के कैप्शन में छलका दर्द
हालांकि, पोस्ट शेयर करते हुए उर्वशी ने जो कैप्शन लिखा है, उससे सब हैरान रह गए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "पहले ईरान में #MahsaAmini 🙏🏻 और अब भारत में… मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि वह मुझे स्टॉकर कहकर बुली (bully) किया जा रहा है ??? कोई मेरी परवाह नहीं करता या मेरा समर्थन नहीं करता....एक मजबूत महिला वह होती है, जो गहराई से महसूस करती है और जमकर प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों होती है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों होती है। वह दुनिया के लिए एक उपहार होती है।
साजिद खान के बिग बॉस में जाने पर तनुश्री दत्ता को भी आपत्ति, बोलीं- कभी नहीं देखूंगी ये शो