Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...
अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से फैंस के बीच छाईं रहनी वाली उर्फी जावेद ने एक वीडियो में अपनी नई ड्रेस को लेकर हिंट दिए हैं। इस हसीना का एक नया, लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
विस्तार
उर्फी जावेद बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड कपड़ों, अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक स्टेटमेंट्स और इन्टरव्यूज के लिए जानी जाती हैं। जिन चीजों के इस्तेमाल के बारे में आप सोच भी नहीं सकते, उर्फी उसे अपना फैशन बना लेती हैं। रैपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सिल्वर फॉइल से लेकर कचरा फैंकने वाली पॉलीथीन, मोटर साइकिल चेंस, रिस्ट वॉच और पेबल्स। आसमान के नीचे शायद ही कुछ ऐसा बचा हो, जिससे उर्फी ने कोई ड्रेस न बनाई हो।
वीडियो में उर्फी को एक ओवर साइज जींस टॉप की तरह पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ध्यान से देखने पर यह लॉन्ग डेनिम स्कर्ट की तरह दिखती है। उर्फी ने अपने इस अनोखे टॉप के साथ एक्सेसरी के तौर पर इसकी पॉकेट में मोबाइल फोन भी रखा है। उनके इस अंदाज को देखकर लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। उर्फी के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है। उर्फी का मेकअप लुक तो काफी सादा नजर आ रहा है लेकिन आउटफिट हमेशा की तरह काफी हटके है।
यह भी पढ़ें: 'पठान' से पहले इन फिल्मों में भी शाहरुख ने ट्रेन में किया था एक्शन, फैंस को दिए हिट सीन