Urfi Javed: भाजपा नेता की शिकायत पर उर्फी जावेद ने दी प्रतिक्रिया, कसा तंज, बोलीं- गुड जॉब चित्रा वाघ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग के अलावा मुसीबत का सामना भी करना पड़ जाता है हांलांकि उर्फी जावेद को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह न सिर्फ हर बार अपने अतरंगी आउटफिट से चौंका देती हैं बल्कि ट्रोल्स को बेबाकी से जवाब भी देती हैं। हाल ही में भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ 'मुंबई की सड़कों पर नग्नता' करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब उर्फी जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा नेता चित्रा वाघ द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने पर उर्फी जावेद ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई स्टोरीज साझा की हैं। पहली स्टोरी में उर्फी ने लिखा, "मुझे कोई मुकदमा या बकवास भी नहीं चाहिए, अगर आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा करते हैं तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं। दुनिया को बताएं कि एक राजनेता कितना कमाता है और साथ ही समय-समय पर आपकी पार्टी के कई पुरुषों पर उत्पीड़न आदि का आरोप लगाया गया है, श्रीमती चित्रा वाघ आपको कभी भी उन महिलाओं के लिए कुछ करते नहीं देखा।"
अपनी अगली स्टोरी ने उर्फी जावेद ने लिखा, "मेरे नए साल की शुरुआत एक और राजनेता की पुलिस शिकायत के साथ? असली काम नहीं है उन पॉलिटिशियन्स के पास? क्या ये राजनेता, वकील गूंगे हैं? वास्तव में संविधान में कोई लेख नहीं है जो मुझे जेल भेजने के लिए लगाया जा सकता है, नग्नता की परिभाषा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए अलग है।" उर्फी ने आगे लिखा, "ये लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मेरे पास चित्रा वाघ के लिए कुछ बेहतर विचार हैं, मुंबई में मानव तस्करी और यौन तस्करी के खिलाफ कुछ करने के बारे में क्या है जो अभी भी बहुत अधिक है। उन अवैध डांस बार हैं उनको बंद करने के बारे में क्या ख्याल है। अवैध वेश्यावृत्ति के खिलाफ कुछ के बारे में क्या ख्याल है जो फिर से मुंबई में हर जगह मौजूद है।"
इसके अलावा उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ की वह तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह शिकायत की कॉपी दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, "मुझे खुद पर बहुत गर्व है।" एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "गुड जॉब चित्रा वाघ।" फिलहाल अब देखना होगा कि यह मामला कहां तक खिंचता है।