फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   urfi javed gets angry for shooting video without permission netizens trolled for behaviour video goes viral

Urfi Javed : फैन पर आग बबूला हुईं उर्फी जावेद! गुस्से में छीना शख्स का फोन, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

Tue, 21 Feb 2023 04:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 21 Feb 2023 04:30 PM IST
सार

उर्फी जावेद शूटिंग के लिए एक सेट पर पहुंची थीं। जहां लोगों को पहले ही कहा गया था कि कोई भी उर्फी का वीडियो नहीं बनाएगा, लेकिन एक शख्स ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उर्फी भड़क गईं।

विज्ञापन
urfi javed gets angry for shooting video without permission netizens trolled for behaviour video goes viral
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

विस्तार

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन मीडिया की सुर्खियों में हैं। कभी अपने फैशन सेंस को लेकर तो कभी अपने गुस्से भरे तिलमिलाते अंदाज को लेकर उर्फी चर्चा में होती हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुस्से में तिलमिलाती नजर आईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी एक शख्स पर अपने गुस्से की आग बरसाती दिखीं। उनके गुस्से के पीछे की वजह है, बिना इजाजत उनका वीडियो बनाना। दरअसल, उर्फी के इस फैन ने बिना परमिशन उनका वीडियो बना लिया। इस पर फैशन क्वीन को गुस्सा आ गया और वह शख्स पर आगबबूला हो गईं। उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एंग्री अवतार में दिखीं उर्फी

दरअसल, उर्फी जावेद शूटिंग के लिए एक सेट पर पहुंची थीं। वहां लोगों को पहले ही बता दिया गया था कि कोई भी उर्फी का वीडियो नहीं बनाएगा, लेकिन एक शख्स ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उर्फी उस शख्स पर आगबबूला हो गईं और जमकर फटकार लगाने लगीं। उर्फी गुस्से में शख्स से कहती है कि मना किया था न कि वीडियो नहीं बनाना है। इसके बाद एक्ट्रेस वहां मौजूद लोगों से उस शख्स का मोबाइल फोन चेक करने के लिए भी कहती हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

उर्फी अपने बॉडीगार्ड से शख्स का फोन लेने के लिए कहती हैं। उर्फी का एंग्री अवतार देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उर्फी के इस एक्शन को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बिना इजाजत लिए वीडियो नहीं बनाना चाहिए था। 

यह भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke Award: वरुण को देखते ही अनुपम खेर ने लगा लिया गले, वायरल वीडियो देख फैंस बरसा रहे प्यार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed