फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dadasaheb Phalke Award 2023 Anupam Kher hugs kisses Varun Dhawan Video gets viral on internet

Dadasaheb Phalke Awards: वरुण धवन के माथे पर किस करते दिखे अनुपम खेर, वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Tue, 21 Feb 2023 11:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Feb 2023 11:23 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा की गई एक वीडियो में, अनुपम खेर को वरुण धवन को गले लगाते देखा जा सकता है। दोनों की इस वायरल वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Award 2023 Anupam Kher hugs kisses Varun Dhawan Video gets viral on internet
वरुण धवन, अनुपम खेर - फोटो : instagram

विस्तार

मुंबई में सोमवार (20 फरवरी) रात बॉलीवुड के माने जाने वाले अवॉर्ड फंक्शन 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें रेखा से लेकर अनुपम खेर तक शामिल थे। इवेंट से बी-टाउन सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें अनुपम खेर और वरुण धवन के कुछ फोटो और वीडियो ऐसे हैं, जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Dadasaheb Phalke Award 2023 Anupam Kher hugs kisses Varun Dhawan Video gets viral on internet
अनुपम खेर, वरुण धवन - फोटो : social media

अनुपम खेर ने वरुण धवन पर लुटाया प्यार
रेखा, अनुपम खेर, आलिया भट्ट, ऋषभ शेट्टी, और वरुण धवन सहित कई हस्तियों ने सोमवार रात मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2023 में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर इसी कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में अनुपम खेर वरुण धवन को गले लगाते नजर आए। अनुपम खेर ने वरुण को न सिर्फ गले लगाया, बल्कि अभिनेता के माथे पर किस भी किया। अनुपम खेर का प्यार देखकर वरुण धवन भी मुस्कुरा उठे।
Kangana Ranaut: कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया 'बड़ा धोखा', बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर

विज्ञापन
विज्ञापन

Dadasaheb Phalke Award 2023 Anupam Kher hugs kisses Varun Dhawan Video gets viral on internet
वरुण धवन-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी को जमकर दिए पोज
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज भी दिए। इवेंट में अनुपम खेर ने ब्लैक शर्ट, मैचिंग टाई, ग्रे ब्लेजर-पैंट और शूज पहने थे। वहीं, वरुण ब्लैक जैकेट-टी शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस दौरान साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी अवॉर्ड्स में पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे। वह काली शर्ट और धोती (वेष्टि) पहने दिखाई दिए।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @varindertchawla

विज्ञापन

Dadasaheb Phalke Award 2023 Anupam Kher hugs kisses Varun Dhawan Video gets viral on internet
वरुण धवन - फोटो : Social media

'बवाल' में जल्द नजर आएंगे वरुण
वरुण धवन और अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री जान्हवी कपूर होंगी। इसके अलावा वह राज और डीके की आगामी वेब सीरीज में भी अभिनय करते दिखने वाले हैं। उधर, विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' और कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर दिखाई देंगे।
Indian Idol 13: इंडियन आइडल के मंच पर बतौर जज फिर होगी नेहा कक्कड़ की वापसी, इस वजह से बीच में छोड़ा था शो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed