फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story

जब टीवी एक्ट्रेस ने सलमान खान को कह दिया था- ‘कौन है ये आदमी’, एक्टर का रिएक्शन आप भी रह जाएंगे हैरान

Sun, 21 Jun 2026 02:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:26 PM IST
सार

Upasana Singh: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में ‘बुआ’ के किरदार से मशहूर हुईं उपासना सिंह ने अपने फेमस डायलॉग ‘कौन है ये आदमी?’ के पीछे की दिलचस्प कहानी शेयर की है।

विज्ञापन
Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने हाल ही में सलमान खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। 

विज्ञापन

उपासना ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा 
उपासना ने सलमान खान के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई बार कपिल शर्मा के शो में भी उनके साथ नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

गलट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘उस समय हमें पहले से नहीं पता होता था कि सामने बैठा स्टार क्या बोलेगा। हम बस अपने डायलॉग तैयार करके जाते थे, जैसे किसी नाटक में करते हैं। लेकिन गेस्ट के साथ क्या बातचीत होगी, यह पहले से तय नहीं होता था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story
उपासना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @upasnasinghofficial

सलमान को कहा- 'कौन है ये आदमी'
इस दौरान उन्होंने एक खास घटना को याद करते हुए बताया कि शो के दौरान सलमान खान ने कुछ कहा, जिस पर उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए बोल दिया, ‘कौन है ये आदमी?’

उपासना ने आगे कहा, ‘जरा सोचिए, उपासना सिंह सलमान खान को कह रही हैं ‘कौन है ये आदमी?’ सेट पर 14 कैमरे थे और अचानक पिन-ड्रॉप साइलेंस हो गया। सबको लगा कि सलमान नाराज हो जाएंगे, उठकर चले जाएंगे और शो अधूरा रह जाएगा।’

Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story
गॉड तुस्सी ग्रेट हो - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने किया ऐसे रिएक्ट
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने बताया, ‘सलमान जी इतनी जोर से हंसने लगे कि वह सोफे से गिरने वाले थे। वह करीब 4-5 मिनट तक लगातार हंसते रहे।’ यही डायलॉग बाद में शो का फेमस कैचफ्रेज बन गया। उपासना ने बताया कि इसके बाद जो भी स्टार शो में आता था, वह यह डायलॉग जरूर बोलती थीं। यहां तक कि इस पर टी-शर्ट्स भी बन गई थीं।

Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story
उपासना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @upasnasinghofficial

क्या वापस कपिल शर्मा शो में जाएंगी उपासना? 
उपासना सिंह ने यह भी कहा कि अगर उन्हें फिर से कपिल शर्मा के शो में बुआ जैसे किरदार के साथ वापसी का मौका मिलता है, तो वह जरूर करना चाहेंगी। उन्हें उम्मीद है कि अगर ऐसा कोई रोल होगा, तो कपिल उन्हें जरूर बुलाएंगे।

ये भी पढ़ें- आखिरकार सामने आई टॉक्सिक की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Upasana Singh Recalls Calling Kaun Hai Yeh Aadmi To Salman Khan Shares Story
उपासना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @upasnasinghofficial
उपासना सिंह का करियर 
बता दें कि उपासना सिंह पिछले 30 वर्षों से हिंदी, पंजाबी और रीजनल सिनेमा में काम कर रही हैं। उन्होंने ‘जुदाई’, ‘हंगामा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने ‘ओ जाना’ नाम का एक रोमांटिक गाना भी प्रोड्यूस किया है, जिसमें उनके बेटे नानक सिंह और एक्टर सिमरन खानवानी नजर आए हैं। इस गाने को सिंगर व्रज क्षत्रिय ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed