फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uorfi Javed goes international, becomes the only Indian star followed by international pop icon Karol G

Uorfi: उर्फी जावेद को मिला करोल जी का साथ, हॉलीवुड सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फॉलो कर बढ़ाई फैंस की धड़कन

Tue, 04 Apr 2023 12:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 04 Apr 2023 12:31 PM IST
सार

जीबो गरीब स्टाइल और कपड़ों के चलते चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद आज दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है। उर्फी जावेद और इंटरनेशनल पॉप स्टार करोल जी के साथ काम करने की चर्चा हो रही है। हाल ही में, करोल जी ने उर्फी को इंस्टा पर फॉलो भी किया है।

विज्ञापन
Uorfi Javed goes international, becomes the only Indian star followed by international pop icon Karol G
उर्फी जावेद, करोल जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियां में रहने वाली इंटरनेट सनसनी उर्फी जावेद पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं। हर कोई उर्फी के नाम से वाकिफ हैं, बच्चा बच्चा उन्हें जनता है। उन्हें इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी अब फॉलो करने लगे हैं। उर्फी जावेद को कोलंबिया सिंगर करोल जी सोशल मीडिया पर फॉलो किया है।

विज्ञापन

करोल जी के द्वारा उर्फी को फॉलो करने के बाद उर्फी की लोकप्रियता एक नए स्तर पर जा पहुंची है। उर्फी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। बता दें कि कोलंबियाई गायिका करोल जी इंस्टाग्राम पर उर्फी को फॉलो कर रही हैं, उर्फी एक ऐसी पहली भारतीय हैं, जिन्हें करोल जी इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों साथ काम करती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uorfi Javed goes international, becomes the only Indian star followed by international pop icon Karol G
उर्फी जावेद - फोटो : social media

करोल जी के साथ काम करेंगी उर्फी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी के करोल के साथ काम करने की अफवाहें हैं। गायक की हालिया गतिविधि ने अटकलों को और हवा दी है। इतना ही नहीं, उर्फी ने इंस्टाग्राम पर भी करोल का स्वागत किया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर करोल की फोटो शेयर की, इसी के साथ हार्ट इमोजी भी बनाया। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अगर करोल उर्फी के साथ काम करने वाली हैं तो ऐसे में ये उर्फी के करियर को रफ्तार देने वाला होगा।

विज्ञापन

जानिए कौन हैं करोल जी
कैरोलिना गिराल्डो नवारो उर्फ करोल जी एक लोकप्रिय कोलंबियाई गायक और गीतकार हैं। करोल जी को एक रेगेटन और लैटिन ट्रैप कलाकार के रूप में जाना जाता है। करोल ने सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार (2018) के लिए लैटिन ग्रैमी पुरस्कार भी जीता है। उन्हें कई बिलबोर्ड लैटिन म्यूजिक अवार्ड्स और लो नुएस्ट्रो अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। करोल ने शकीरा, निकी मिनाज, डैडी यांकी, ओजुना और जे बल्विन जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'अनुपमा' से मिली थी रूपाली के करियर को एक नई शुरुआत, ऐसे बनी थीं शो का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed