फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee with Karan 8: Deepika Padukone wins Koffee award for her brave episode Rani Kajol Varun also gets Prize

Koffee with Karan 8: शो के आखिरी एपिसोड में होगा कॉफी अवॉर्ड्स का बंटवारा, दीपिका की झोली में आएगा ये सम्मान

Thu, 18 Jan 2024 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

इस बार के पांच हाईएस्ट रेटिड एपिसोड के आधार पर पांच एपिसोड को नामांकन मिला। इनमें रानी मुखर्जी-काजोल, करीना कपूर-आलिया भट्ट, अजय देवगन-रोहित सेट्टी, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्रा वाले एपिसोड शामिल थे। 

विज्ञापन
Koffee with Karan 8: Deepika Padukone wins Koffee award for her brave episode Rani Kajol Varun also gets Prize
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' अब खत्म होने जा रहा है। इस सप्ताह शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा। शो में कुशा कपिला, दानिश सैत, तन्मय भट्ट और सुमुखि सुरेश जैसे लोग दिखाई देंगे। शो के इस बार के मेहमान जूरी के सदस्य भी हैं, जो कॉफी अवॉर्ड वितरित करेंगे। शो के दौरान वे बेस्ट मूमेंट और सीजन की परफॉर्मेंस के लिए वोट करते भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन


रानी मुखर्जी-काजोल को मिला 'बेस्ट मूमेंट' अवॉर्ड
करण जौहर ने स्वीकार किया कि वे इस सीजन में 'बेस्ट मूमेंट' के लिए रानी मुखर्जी और काजोल को अवॉर्ड देते हुए खुश हैं। शो का रैपिड फायर राउंड एपिसोड का सबसे मनोरंजक हिस्सा होता है। इस एपसोड की अवॉर्ड श्रेणी में 'बेस्ट रैपिड फायर' अवॉर्ड सारा अली खान और अनन्या पांडे को दिया गया। इस बार के पांच हाईएस्ट रेटिड एपिसोड के आधार पर पांच एपिसोड को नामांकन मिला। इनमें रानी मुखर्जी-काजोल, करीना कपूर-आलिया भट्ट, अजय देवगन-रोहित सेट्टी, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्रा वाले एपिसोड शामिल थे। 
विज्ञापन

NT Rama Rao: एनटी रामाराव की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे जूनियर एनटीआर और नंदमुरी बालकृष्ण, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका के एपिसोड ने जीता दिल
इन पांच एपिसोड में जूरी ने रानी मुखर्जी और काजोल के एपिसोड को सीजन के बेस्ट एपिसोड अवॉर्ड से नवाजा। वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एपिसोड को स्पेशल जूरी अवॉर्ड प्रदान किया गया। बताते चलें कि कॉफी विद करण के इस बार के सीजन में रणवीर और दीपिका पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आए। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी पर काफी ईमानदारी से बात कीं। दीपिका ने अपनी डेटिंग लाइफ पर काफी खुलकर बात कीं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। 
Throwback: जब दीपिका को अपने क्रश के साथ मिला एक्टिंग का मौका, सेट पर अभिनेता को घूरा करती थीं अभिनेत्री

वरुण को मिला ये अवॉर्ड
करण जौहर ने दीपिका वाले एपिसोड के लिए कहा, 'कॉफी विद करण के मेरे इतिहास में, ऐसा कोई क्षण नहीं आया, जहां मुझे इतना वास्तविक महसूस हुआ हो। मुझे ऐसा लगा जैसे कैमरे नहीं चल रहे, बल्कि हकीकत में कुछ सामने आया है'। शो में दीपिका की एपीयरेंस को 'बहादुर' के रूप में कहा गया और उन्हें सीजन की 'बेस्ट परफॉर्मेंस-फीमेल' कहा गया। वहीं, वरुण धवन को करण जौहर के लिए 'करण जौहर घर तोड़े' और 'कोमोलिका' कहे जाने के लिए सीजन के 'बेस्ट कॉफी बर्न' अवॉर्ड से नवाजा गया।
नागा चैतन्य से प्यार करना सामंथा की थी सबसे बड़ी गलती? आस्क मी सेशन में किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed