फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Umesh Shukla will comeback in theater after seven year

सात साल बाद रंगमंच में वापस लौटे फिल्मकार उमेश शुक्ला, कहा- साल में एक नाटक जरूर बनाऊंगा

Mon, 06 Jan 2020 08:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jan 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Umesh Shukla will comeback in theater after seven year
Umesh Shukla - फोटो : amar ujala mumbai

रंगमंच की एक पुरानी कहावत है कि कलाकार भले रंगमंच को छोड़ दे लेकिन रंगमच कभी कलाकार को नहीं छोड़ता है। ऐसा ही कुछ फिल्मकार उमेश शुक्ला के साथ भी है। 'ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों के निर्देशन के बाद भी उमेश, रंगमंच से अपना जुड़ाव खत्म नहीं कर सके हैं। सात साल की दूरी के बाद वह फिर एक बार अपने पहले प्यार रंगमंच के पास वापस लौट चुके हैं। वह गुजराती नाटक 'एक रूम रसोदु' (एक कमरा किचन)  का निर्देशन कर रहे हैं। यह नाटक सच्ची घटना पर आधारित है। 

विज्ञापन


आखिरी बार सात साल पहले गुजराती नाटक 'ईश्वर दे हिसाब' का निर्देशन कर चुके उमेश फिल्मों में लगातार सक्रिय रहने के बाद भी थियेटर को याद करते हैं। उमेश का कहना है कि कुछ महीने पहले जब उनके पास कुछ खाली समय था तब उन्होंने इस नाटक का निर्देशन करने का निश्चय किया था। नाटक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह एक सिविल कॉन्ट्रेक्टर की जिंदगी की कहानी है जिसने उस फ्लैट में काम किया था जिसे मैंने कुछ सालों पहले खरीदा था। खास बात यह है कि जब वह दूसरों के फ्लैट पर काम किया करता था तब वह उसी दौरान अपना फ्लैट खरीदने के बारे में सोचता था। इस कहानी को उन्होंने हास्यपूर्ण तरीके से एक संदेश के साथ पेश करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


नाटक से अपने जुड़ाव को लेकर उमेश ने कहा, 'थियेटर एक ऐसी जगह जहां आपको अपने क्राफ्ट पर काम करने का मौका मिलता है। मुझे इस प्रक्रिया में बहुत ही आनंद आता है। मैंने यह निश्चय किया है कि मैं साल भर में कम से कम एक नाटक तो जरूर निर्देशित करूं। मैं इसका वादा  नाटक के पहले शो के बाद अपने फैंस से भी करूंगा।' नाटक  'एक रूम रसोदु' जयेश मेहता द्वारा लिखित और सौम्या जोशी, चेतन गांधी और रिद्धि नायक शुक्ला द्वारा निर्मित है। इस नाटक में जयेश बरभैया, रिद्धी नायक शुक्ला और कमलेश ओझा ने मुख्य किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में अभिमन्यु दसानी, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, शर्मन जोशी और विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर महीने में स्विट्जरलैंड में शुरू हुई थी जो करीब  15 दिनों तक चली थी। फिल्म के बारे में उमेश ने बताया, 15 जनवरी से हम फिर एक बार फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसके बाद हम पजांब रवाना हो जाएंगे जहां हम करीब एक महीने रहेंगे। 



पढ़ें: रणवीर सिंह ने कुछ ऐसे दी कपिल देव को जन्मदिन की बधाई, इन तीन अनदेखी तस्वीरों को किया शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed