फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   twitter war between chetan bhagat and twinkle

चेतन भगत और ट्विंकल में छिड़ी जंग, पढ़ें तीखी बातें

Tue, 28 Apr 2015 06:12 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
twitter war between chetan bhagat and twinkle

ट्विटर पर चेतन भगत और ट्विंकल खन्ना के बीच जंग छिड़ गई है। दरअसल, ट्विंकल खन्ना के एक लेख पर एक यूजर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कमेंट किया- आप बहुत ही अच्छा लिखती हैं, आपको अपना नाम बदलकर चेताली भगत करने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


आपको बता दें जनवरी ने ट्विंकल खन्ना ने एक व्यंग्य करते हुए कहा था कि अगर वह अपना नाम बदलकर चेताली भगत कर लें तो उनके कॉलम पर भी फिल्में बना करेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस एक ट्वीट ने ही शुरू कर दी जंग। यूजर के इस कमेंट पर ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत है। वह बोलीं कि चेतन भगत नच बलिए में जज बने हैं, जबकि डांस और लेखन दो अलग-अलग चीजें हैं। ऐसे में वे कैसे किसी के डांस को जज कर सकते हैं।



तिलमिला गए चेतन भगत

twitter war between chetan bhagat and twinkle

चेतन भगत ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट से तिलमिला गए और ट्विंकल से बोले कि आपके सामने यह एक बड़ी चुनौती है। ट्विंकल से सवाल करते हुए चेतन भगत ने लिखा कि आखिर वह कैसे डांस और लेखन में फर्क करेंगी।





ट्विंकल खन्ना ने इस पर फिर से ट्वीट किया कि यह जिंदगी काफी छोटी है। अगर चेतन भगत की किस्मत में अलग-अलग काम करना लिखा है तो किसी न किसी को चेतन भगत को भी ऐसा कोई मौका देना चाहिए।



...तो शाहरुख होते बेरोजगार

twitter war between chetan bhagat and twinkle

चेतन ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि किसी ने मुझे बरसात या बादशाह फिल्म ऑफर नहीं की नहीं तो तुम देखतीं।





इस पर ट्विंकल ने एक व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर आपके अधिक बाल होते और आप थोड़ा लंबे होते तो बॉबीदेओल के रोल आपको ऑफर हो सकते थे और अगर तोड़ा और कूल होते तो शाहरुख खान बेरोजगार होते।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed