तस्वीर: सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल साइट्स बैन होने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अगर ये आखिरी है तो...
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों के बीच 'दबंग' अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों के बीच 'दबंग' अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक सेल्फी साझा की है। सेल्फी शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है। सोनाक्षी ने लिखा, 'अगर यह आखिरी पोस्ट होने वाली है...तो एक सेल्फी होनी चाहिए।'
सोनाक्षी की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनाक्षी ब्लैक कलर की टैंक टॉप में नजर आ रही हैं। फैंस अभिनेत्री के इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं आपको मिस करूंगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, आपको लगता है यह आखिरी होगा। वहीं एक दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, सोना आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
बता दें कि बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और अन्य के लिए केंद्र द्वारा नए दिशानिर्देशों में अनिवार्य उपायों को लागू करने की एक समयसीमा निर्धारित की गई थी जिसे लागू किया जाना था लेकिन इन साइट ने ऐसा नहीं किया। वहीं, अभी के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'बुलबुल तरंग' में दिखाई देंगी। इसे डिजिटल रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ एक्टर अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'फॉलन' के साथ वेब सीरीज में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह पुलिस की भूमिका निभाएंगी।