फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twitter fans mark '23 golden years' of Shah Rukh Khan

'दीवाना' से 'हैप्पी न्यू इयर' तक आते-आते 23 के हुए शाहरुख

Thu, 25 Jun 2015 02:56 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Twitter fans mark '23 golden years' of Shah Rukh Khan

शाहरूख खान ने बॉलीवुड में आज 23 साल पूरे कर लिए हैं। 25 जून को ही उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। तब से अब तक शाहरुख एक लंबा फिल्मी सफर तय कर चुके हैं। शाहरुख की हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

विज्ञापन


शाहरुख ने काजोल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्में खूब हिट हुईं। शाहरुख की रोमांटिक हीरो की छवि युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय है।
विज्ञापन


शाहरुख ने 23 सालों में हर तरह के किरदार को पर्दे पर जिया है। रोमांटिक फिल्मों के लिए वो जाने ही जाते हैं लेकिन शाहरुख ने एक्शन और गंभीर विषयों पर भी फिल्में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख के रूप में बॉलीवुड को 'दीवाना' से मिला तीसरा खान

Twitter fans mark '23 golden years' of Shah Rukh Khan

'दीवाना' की रिलीज के साथ ही बॉलीवुड को आमिर खान और सलमान खान के बाद फिल्म इंडस्ट्री को तीसरा खान मिल गया। और शाहरुख बाकी दोनों खानों के साथ मिलकर आज तक इंडस्ट्री पर 'राज' कर रहे हैं।

आज 'दीवाना' के 23 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर भी शाहरुख छाए हुए हैं। #23GoldenYearsOfSRK नाम से ट्रेंड भी चल रहा है। दीवाना में शाहरुख के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है, "आज 25 जून 1992 को दीवाना रिलीज हुई थी। तब से 23 साल हो चुके हैं। दिव्या भारती, देवेन वर्मा, अमरीश पुरी और राज कंवर को याद कर रहा हूँ।"

दीवाना का निर्देशन राज कंवर ने किया था, हीरोइन थी दिव्या भारती, विलेन थे अमरीश पुरी इन सभी लोगों का निधन हो चुका है।

'दीवाना' के लिए मिला था पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

Twitter fans mark '23 golden years' of Shah Rukh Khan

23 साल के इस सफर में शाहरुख ने देश-विदेश में करोड़ों फैन्स बनाए हैं। बतौर हीरो शाहरुख पहली बार दीवाना में दिखे हालांकि इससे पहले 1989 में उनकी एक छोटी सी झलक फिल्म 'इन विच ऐनी गिव्स इट थोज वन्स' में मिली थी। 'इन विच ऐनी गिव्स इट थोज वन्स' में अरुंधती रॉय ने काम किया था। शाहरुख इसमें बहुत छोटे से किरदार में दिखे थे।

पहली फिल्म के बाद से शाहरुख की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। 'दीवाना' के लिए शाहरुख खान को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था जिसके बाद वे कई बार इसे अपने नाम कर चुके हैं। पिछले साल 25 जून को शाहरुख ने ट्वीट किया था "मैने आज तक दीवाना नहीं देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed