फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV Reality Shows are talent booster with TRP meter

टैलेंट को मौका देते रियलिटी शोज, टीआरपी का भी लगता है तड़का

Sat, 17 Aug 2019 08:28 AM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 17 Aug 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
TV Reality Shows are talent booster with TRP meter
हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं - फोटो : अमर उजाला

एक वक्त था जब आपको आपके हुनर को पहचान दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ जाता था। सिफारिशों से लेकर एक मौके तक के लिए लंबे वक्त का इतंजार करना पड़ता था। लेकिन उसके बाद भी आपको मौका मिले या न मिले इस बात का कोई भरोसा नहीं होता था। लेकिन फिर वक्त ने करवट ली और तोहफे में मिले रियलिटी शोज। सही मायने में बात करें तो रियलिटी शोज किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज तमाम ऐसे रियलिटी शोज मौजूद हैं जो आपके टैलेंट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

TV Reality Shows are talent booster with TRP meter
रियलिटी शोज - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शोज को मिला नया मुकाम
बात चाहें डांस की हो, सिंगिंग की हो या फिर बाइक पर धमाकेदार स्टंट्स की... आज हर तरह के टैलेंट के लिए किसी न किसी तरह का टीवी शो मौजूद है। यही नहीं अगर आपको लगता है कि आपके टैलेंट बाकी सबसे हटकर है तो भी इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे टीवी शोज मौजूद हैं तो आपके किसी भी तरह के हुनर को मौका देना का दम रखते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि आपके पास वाकाई टैलेंट हो। इंडियन आइडल, इंडियाज गॉट चैलेंज, डांस इंडिया डांस, कौन बनेगा करोड़पति, एमटीवी रोडीज, एमटीवी स्पिल्ट्सविला, सारेगामापा, द वॉयस, फेम गुरुकुल, सारेगामापा लिल चैंप्स, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज, दस का दम, स्टार वॉयस ऑफ इंडिया, डांस प्लस, सुपर डांसर, जस्ट डांस, इंडियास रॉ स्टार, सच का सामना, एमटीवी स्टंटमानिया, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सहित तमाम ऐसे टीवी शोज हैं जिन्होंने आम लोगों को अपने हुनर दिखाने का मौका दिया। आज के वक्त में रियलिटी शोज सिर्फ कॉमनर्स के लिए ही नहीं हैं बल्कि सेलेब्स के लिए भी हैं, जिनमें एक तरफ जहां सेलेब्स को नई-नई चुनौतियां मिलती हैं तो वहीं दर्शकों को अपने प्यारे सेलेब्स को जानने का वक्त मिलता है। इन रियलिटी शोज की लिस्ट में बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए, डांस दीवाने, इस जंगल से मुझे बचाओ और जरा नच के दिखा जैसे कई टीवी शोज का नाम शामिल है।

पढ़ें: बॉलीवुड में Remake: कुछ ऐसी है पूरी कहानी, नई बोतल में शराब पुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

TV Reality Shows are talent booster with TRP meter
कपिल, शक्ति, स्कारलेट और आयुष्मान - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं रियलिटी शोज के विनर्स
टीवी पर लगातार कोई न कोई रियलिटी शो जारी रहता है। ऐसे में कई रियलिटी शोज को दर्शकों को इतने पसंद आए हैं कि उन शोज का सिर्फ दूसरा-तीसरा नहीं बल्कि आठवां-दसवां सीजन जारी है। दरअसल आज कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इन रियलिटी शोज की ही देन है। ऐसे में एक नजर उन नामों पर जो आज सेलेब्स बन गए हैं...

आयुष्मान खुराना: आयुष्मान खुराना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों से आयुष्मान स्टार्स बन गए हैं। हालांकि स्टारडम का ये सफर एक रियलिटी टीवी शो से शुरु हुआ था। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीता था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गौरतलब है कि हाल ही में आयुष्मान ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता है।

रणविजय सिंह: टीवी जगत के जाने माने एंकर और जज रणविजय सिंह के सिने जगत करियर की शुरुआत भी रियलिटी शोज से हुई थी। रणविजय ने एमटीवी रोडीज का पहला सीजन जीता था और आज उस ही शो के जजेस में शामिल हैं।

सलमान यूसुफ खान: डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन वन को सलमान यूसुफ खान ने जीता था। इसके बाद सलमान फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं सलमान अब बतौर कोरियोग्राफर कई डांस शोज का हिस्सा हैं।

प्रिंस नरूला: प्रिंस नरूला ने एक या दो नहीं बल्कि तीन रियलिटी शोज जीते हैं। बता दें कि प्रिंस रोडीज 12, स्पिलिट्सविला 8 और बिग बॉस 9 भी जीत चुके हैं। इसके बाद प्रिंस ने कई टीवी शोज में काम किया और फिलहाल वो अपनी पत्नी युविका के साथ रियलिटी शो नच बलिए का हिस्सा हैं।

स्कारलेट रोज: स्कारलेट रोज ने स्पिल्ट्सविला का सातवां सीजन अपने नाम किया था। इसके बाद स्कारलेट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि स्कारलेट ने टीवी और बॉलीवुड में ज्यादा रुझान नहीं दिखा बल्कि मॉडलिंग जगत में अपना नाम कमाया है।

शक्ति मोहन:शक्ति मोहन ने डांस इंडिया डांस का दूसरा सीजन जीता था। आज के वक्त में शक्ति बतौर कोरियोग्राफर एक बड़ा नाम हैं। बता दें कि शक्ति ने कई बॉलीवुड वीडियोज में भी काम किया है और साथ ही साथ अब वो रियलिटी शोज भी जज करती हैं।

कपिल शर्मा: अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा अब कॉमेडी किंग के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि कपिल ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (2007) शो जीता था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

TV Reality Shows are talent booster with TRP meter
रियलिटी शोज - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी का तड़का
रियलिटी शोज एक तरफ जहां टैलेंट को मौका देता है तो वहीं दूसरी ओर इसके शो के मेकर्स को भी जबरदस्त फायदा होता है। जिसे टीआरपी भी कहा जा सकता है। इस टीआरपी का ही नतीजा है कि कई ऐसे टीवी शोज हैं जिनके 10 से ज्यादा सीजन्स आ चुके हैं और सभी न सिर्फ हिट बल्कि सुपरहिट साबित हुए हैं। बात फिर चाहें डांसिंग रिटलिटी शो डांस इंडिया डांस की हो या फिर एमटीवी रोडीज की। वहीं सिंगिंग में भी इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसे शोज का नाम शामिल है। खैर ये तो हो गए आम लोगों के रियलिटी शोज। वहीं अगर बात करें सेलेब्स के रियलिटी शोज की तो नच बलिए से बिग बॉस तक कई ऐसे शोज हैं जो सीजन्स दर सीजन्स हिट होते जा रहे हैं।

पढ़ें: बदलता ट्रेंड: कहानी फिल्मी नहीं Real है तभी इसमें Feel है

TV Reality Shows are talent booster with TRP meter
राघव, नेहा, धर्मेश और अरिजीत - फोटो : सोशल मीडिया

हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं
फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान ने कहा था- हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है रियलिटी टीवी शोज में भी। दरअसल कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने किसी ने किसी रियलिटी शो में दस्तक दी थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। लेकिन शो हारने के बाद भी आज इन सेलेब्स ने अपने टैलेंट से एक बड़ा नाम बना लिया है...

धर्मेश येलांडे: धर्मेश येलांडे डांस इंडिया डांस के सीजन 2 में नजर आए थे। धर्मेश ये शो जीत तो नहीं पाए थे लेकिन इसके पहले रनर अप थे। शो हारने के बाद भी धर्मेश ने कोशिश नहीं छोड़ी और करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया। धर्मेश की उड़ान टीवी से शुरू होकर बॉलीवुड तक जा पहुंची। धर्मेश न सिर्फ बतौर एक्टर फिल्म में नजर आ चुके हैं बल्कि कई फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी भी कर चुके हैं।
 
राघव जुयाल: राघव जुयाल भी डांस इंडिया डांस में नजर आए थे। सीजन 3 के वो दूसरे रनर अप रहे थे। बता दें कि राघव ने अपने यूनीक डांसिंग स्टाइल से सबका दिल जीता और बॉलीवुड तक पहुंच गए। राघव न सिर्फ टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं बल्कि साथ ही साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

बानी:  बानी रोडीज के सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इस शो को बानी जीत नहीं पाई थीं लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थीं। शो के बाद बानी ने बतौर वीजे काम शुरू किया और खुद की पहचान बनाई। बता दें कि बानी बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं बानी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

अरिजीत सिंह: 2005 में अरिजीत सिंह सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे। अरिजीत शो में टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाए थे। लेकिन आज अरिजीत उस शो के विनर से भी आगे हैं। बता दें कि अरिजीत ने हाल ही में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। वहीं शाहरुख से रणवीर सिंह, अरिजीत करीबन हर बड़े सिंगर के लिए गाना गा चुके हैं।

नेहा कक्कड़: 2006 में नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल में नजर आई थीं।  नेहा ने शो तो नहीं जीता लेकिन लोगों का दिल जरूर जीत लिया। आज नेहा का नाम न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पंजाब के हिट सिगंर्स की लिस्ट में भी शामिल होता है। कई सारे हिट सॉन्ग्स दे चुकीं नेहा को अब हिट मशीन भी कहा जाने लगा है।

पढ़ें: वेब सीरीज क्या हैं, क्यों बढ़ी डिमांड, कैसे बदला टीवी-सिनेमा का चेहरा ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed