फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south hollywood Remake and Copy trend in bollywood

बॉलीवुड में Remake: कुछ ऐसी है पूरी कहानी, नई बोतल में शराब पुरानी

Sat, 27 Jul 2019 03:19 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 27 Jul 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
बॉलीवुड और रीमेक - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा ने कई दफा बेहतरीन फिल्मों से क्रिएटिविटी के सबूत दिए हैं। क्रिएटिविटी चाहें बढ़िया कहानी की हो, गाने की हो, फिल्मी सीन की हो या फिर क्लाईमैक्स की हो, कई ऐसी फिल्में हम सभी ने देखी हैं जिन्होंने हमें 'वाह' कहने पर मजबूर कर दिया। 'वाह' को 'आह' में बदलते देर न लगी, जब क्रिएटिविटी को रिक्रिएट करने के लिए हाथ खड़े होने लगे, जिसे नाम दिया गया रीमेक का। कई बार रीमेक को ओरिजनल से अलग बनाने के लिए कुछ बदलाव भी कर दिए जाते हैं। चाहे सैराट की रीमेक बनी धड़क का उदाहरण लें या अमिताभ की डॉन की रीमेक शाहरुख वाली फिल्म का। सैराट में जहां अंत में बच्चे को छोड़ प्रेमी प्रेमिका का कत्ल कर देते हैं। वहीं धड़क पर प्रेमिका को छोड़ प्रेमी और बच्चे का कत्ल होता दिखाया गया है। वहीं ओरिजनल डॉन में भी जहां विजय जिंदा बचता है तो वहीं शाहरुख की डॉन में डॉन को सफलता मिलती है। रीमेक का क्रेज बॉलीवुड में किस तरह चढ़ रहा है जरा उसको भी समझते हैं। विजय देवराकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया। वहीं फिल्म के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को भी संदीप ने शाहिद और कियारा के साथ बनाया। कबीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान देख करण जौहर ने विजय की अगली फिल्म डियर कॉमरेड के रिलीज के पहले ही हिंदी रीमेके के लिए राइट्स खरीद लिए हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों हैं रीमेक और कॉपी करने की जरूरत

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
हॉलीवुड का बॉलीवुड रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया

आज के वक्त में दर्शकों की पसंद के हिसाब से कई तरह के प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। ऐसे में सिनेमा की जंग अब टीवी के साथ साथ डिजिटल स्पेस से भी है। डिजिटल शोज में जो नयापन देखने को मिल रहा है, सिनेमा उसे अब तक अपना नहीं पाया है। इसके साथ ही कौनसी फिल्म हिट होगी और कौनसी फ्लॉप इसका भी कोई वैज्ञानिक तर्क नहीं है। ऐसे में रीमेक एक ऐसा कंसेप्ट है जिसे करीबन हर शख्स देखना पसंद करता है। इसके पीछे तर्क दिया जा सकता है कि जो ओरिजनल देख चुके होते हैं वो इसलिए देखते हैं कि आखिर नया क्या है। वहीं जो पहली बार सीधे रीमेक देखते हैं वो इसलिए देखते हैं कि आखिर ऐसा क्या था जिसके चलते यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि इस रीमेक की कड़ी में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी पुरानी यादों को नए के साथ मिक्स नहीं करना चाहते और फिल्म देखते ही नहीं हैं। वहीं अगर पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के बन रहे रीमेक को हटा दें तो साउथ इंडियन फिल्म, कोरियन फिल्म या फिर हॉलीवुड फिल्म का रीमेक दर्शक भी चाव से देखना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार ये रीमेक पिट जाते हैं तो कई दफा हिट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई पैकिंग के साथ बाजार में उतारा और छा गईं फिल्में

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रीमेक और कॉपी का दीमक आज की देन नहीं, पहले से ही ऐसा होता आया है, जिन्होंने न सिर्फ बड़े स्तर पर धुआंधार कमाई की बल्कि सिनेमा को नए स्तर पर भी पहुंचाया। हालांकि यह अलग विषय हो सकता है कि किस शख्स को कौनसी फिल्म पसंद आई और किसको कौन सी नहीं। मोटे- मोटे तौर पर फिल्म को हिट-सुपरहिट आदि जैसी कई कैटिगिरी में बांट दिया जाता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अहम किरदार निभाता है। रीमेक के नाम पर हिट-सुपरहिट फिल्मों को फिर से नई पैकिंग के साथ बाजार में उतारा जा रहा है। सलमान खान ने फिल्म 'वांटेड' से बॉलीवुड में दूसरी पारी शुरू की। फिल्म एक साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक थी। सलमान खान की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद सलमान खान ने कई साउथ इंडियन फिल्मों का बॉलीवुड रीमेक बनाया। अब इस रीमेक की लिस्ट में सिर्फ सलमान का ही नाम नहीं है बल्कि अजय देवगन, रणवीर सिंह, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सेलेब्स का भी नाम है। 

विज्ञापन

रीमेक हैं ये बॉलीवुड फिल्में

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
डिलीवरी मैन और विकी डोनर - फोटो : सोशल मीडिया

चाहे बॉलीवुड के खान हों, कपूर हों या नवोदित सितारे हों, रीमेक के दंश से कोई बच नहीं पाया। एक नजर उन फिल्मों पर जो रीमेक हैं- दृश्यम, सिंघम, वांटेड, गजनी, अग्निपथ, बैंग- बैंग, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, दिल है की मानता नहीं, बाजीगर, तीन चोर, ऐतबार, कबीर सिंह, सिम्बा, ओके जानू, फोर्स, बॉडीगार्ड, भूल भुलैया, गरम मसाला, क्योंकि, रन, हलचल, साथिया, रहना है तेरे दिल में, नायक, चाची 420, विरासत, सदमा, जुदाई, सन ऑफ सरदार, किक, मैं तेरा हीरो, तेवर, हे बेबी, ता रा रम पम, पार्टनर, द ट्रेन, यू मी और हम, अगली और पगली, वेलकम, एक खिलाड़ी एक हसीना, द किलर, एक अजनबी, स्वदेश, नो एंट्री और हाउसफुल सहित ये लिस्ट काफी लंबी है। दरअसल जिन फिल्मों के नाम आपको बताए गए हैं वो कुल रीमेक के आधे के आस- पास भी नहीं हैं। ऐसे में बॉलीवुड रीमेक फिल्मों की लिस्ट का अंदाजा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है।

पुराने गानों में नए बीट्स का तड़का

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
रीमेक सॉन्ग्स - फोटो : सोशल मीडिया

2018 में जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी। फिल्म से ज्यादा फिल्म के एक गाने ने सुर्खियां बंटोरी थीं। गाने का नाम था 'दिलबर'। इस गाने पर नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया था। दरअसल यह गाना 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' के एक गाने का था। बता दें कि ओरिजनल ट्रैक में सुष्मिता सेन नजर आईं थीं। दरअसल अब बात सिर्फ फिल्मों के रीमेक तक ही सीमित नहीं रह गई है। अब तो गानों को भी रीमेक करने का सिलसिला तेजी से दौड़ लगा रहा है। ऐसे में न सिर्फ पुराने गाने बल्कि थोड़े पुराने गानों की भी फिल्मों में जोड़ कर रीमेक कर दिया जा रहा है। ऐसे में एक नजर उन गानों की लिस्ट पर जो रीमेक हैं-
साकी (बाटला हाउस), आंख मारे (सिंबा), कोका कोला (लुका छिपी), बॉम डिगी डिगी (सोनू के टीटू की स्वीटी), छम्मा- छम्मा (फ्रॉड सैंया), उर्वशी (यो यो हनी सिंह), हाई रेटिड गबरू (नवाबजादे), चीज बड़ी (मशीन), काला चश्मा (बार बार देखो), लैला (रईस), मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड (राबता), पटोला (ब्लैकमेल), छोटे- छोटे पेग (सोनू के टीटू की स्वीटी), पोस्टर लगवा दो (लुका छिपी), द हम्मा सॉन्ग (ओके जानू), तम्मा तम्मा (बद्रीनाथ की दुल्हनिया), मैंने तुझको देखा (गोलमाल अगेन), बन जा रानी (तुम्हारी सुलु), एक दो तीन (बागी 2), अल्लाह दुहाई है (रेस 3), आशिक बनाया आपने (हेट स्टोरी 4), गुड़ नाल इश्क मिठा (एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा), हल्का हल्का (फन्ने खां), तेरी खैर मंगदी (बार बार देखो), लग जा गले (साहेब बीवी और गैंगस्टर 3), नित खैर मंगा (रेड), हवा हवाई 2.0 (तुम्हारी सुलु), सैटरडे (हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया), बदन पे सितारे (फन्ने खां), गजब का है दिन (दिल जंगली), तुम्हे अपना बनाने की (हेट स्टोरी 3), दम मारो दम (दम मारो दम), बचना ऐ हसीनों (बचना ऐ हसीनों), सावन में लग गई आग (वुडस्टॉक विला) और शहर की लड़की (खानदानी शफाखाना)। खैर इतने सारे नामों के बाद भी ये लिस्ट आधी के आस पास भी नहीं है। तो ऐसे में ये तो साफ है कि न सिर्फ फिल्में बल्कि गानों के रीमेक में भी अब बॉलीवुड पीछे नहीं है।

सीन्स, फिल्मी पोस्टर और क्लाइमैक्स भी होते हैं कॉपी

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
हॉलीवुड से कॉपीड हैं ये बॉलीवुड पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ फिल्में ही कॉपी हुई हैं। कई बार बॉलीवुड ने सिर्फ कुछ चुनिंदा सीन्स ही कॉपी किए हैं। न सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी शोज में भी विदेश के शोज और फिल्मों से कॉपी करने का सिलसिला जारी है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिलता है अलादीन - नाम तो सुना होगा में। दरअसल इसका एक सीन गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्शन सीन से कॉपी किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलादीन का वो सीन काफी ट्रोल भी हुआ था। इसके साथ ही सिंघम में अजय देवगन का चलती कार से उतरने वाली सीन पर भी जमकर सीटियां बजी थीं। ये सीन भी ब्रूस विल्स की फिल्म रेड से कॉपी था। वहीं फिल्म थ्री इडियट्स का आमिर खान द्वारा क्वेशन पेपर जमा करने वाला सीन भी सभी को याद होगा। ये सीन एक इंस्टेंट किवी के एक विज्ञापन से चोरी किया गया था। इसके अलावा बात करें फिल्मों के कॉपीड पोस्टर की तो राउडी राठौर, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, रा वन, फैंटम, एजेंट विनोद, गजनी एक विलेन, बाहुबली, हलचल, रामलीला, एक विलेन, मौसम, पीके, तलाक, मर्डर 2, बॉम्बे वेलवेट, टाइगर जिंदा है सहित कई ऐसी फिल्में हैं जिनके पोस्टर्स तक कॉपी किए गए थे। यानी कुल मिलाकर कह सकते हैं कि न सिर्फ फिल्में, बल्कि गाने, कॉमेडी सीन्स, एक्शन सीन्स, क्लाइमैक्स सहित सब कुछ कभी न कभी कही न कहीं आपको बॉलीवुड में कॉपीड मिल जाएगा।

पाकिस्तान के गानों को भी किया है रीमेक

south hollywood Remake and Copy trend in bollywood
पाकिस्तानी गानों के रीमेक हैं ये बॉलीवुड गानें - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो ऊपर हमने रीमेक सॉन्ग्स की एक लंबी लेकिन अधूरी लिस्ट देखी जिसे पूरा करना बिल्कुल भी आसान नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कई गानें पाकिस्तान के हैं जिन्हें रीमेक किया गया है। ऐसे में एक नजर कुछ ऐसे ही गानों पर और साथ ही साथ बताएंगे कि किस फिल्म में उनका इस्तेमाल किया गया....

1.  किन्ना सोना तेनू रब ने (नुसरत फतेह अली खान की एलबम का गाना)- कितना प्यारा तुझे रब ने (राजा हिंदुस्तानी- 1996)

2. किसी मेहरबान ने आ के (शमा)- किसी मेहरबान ने आ के (कल की आवाज- 1992)

3.मैं जिस दिन भुला दूं (खुशबू)-  मैं जिस दिन भुला दूं (पुलिस पब्लिक- 1990)

4. प्यासा कुएं के पास आता है (मेरा नाम है मोहब्बत)- प्यासा कुएं के पास आता है (दिल तेरा आशिक- 1993)

5. रात दे बारह वज्जे (जबरदस्त)- चोली के पीछे क्या है (खलनायक- 1993)

6. काला शा काला (बाबर खान)- काला शा काला (आई मिलन की रात- 1991)

7. हमारी सासों में (मेरे हुजूर)- तुम्हारी नजरों में हम ने (कल की आवाज-1992)

8. निंदरा नी औंदियां (गम्मा बीए)-  गोरी हैं कलाइयां (आज का अर्जुन- 1990)

9. वो मेरा हो न सका (अजमत)- दिल मेरा तोड़ दिया उसने (कसूर- 2001)

10. जा अज तों में तेरी (यार मस्ताने)- सजना मैं तेरी तू मेरा (बेटा- 1992)

11. गम है या खुशी है (नुसरत फतेह अली खान की एलबम का गाना)-  गम है या खुशी है (कारतूस - 1999)

12.  जदों होली जाई (उठ खुदा द वैर)- बागों में बहार आई (मोम की गुड़िया- 1972) 

13. दम मस्त कलंदर (नुसरत फतेह अली खान की एलबम का गाना)-  तू चीज बड़ी है मस्त- मस्त (मोहरा- 1994)

14. मेरा पिया घर आया (नुसरत फतेह अली खान की एलबम का गाना)-  मेरा पिया घर आया (याराना- 1981)

15. सानु इक पल चैन न आवे (नुसरत फतेह अली खान की एलबम का गाना)- सजना तेरे बिना (जुदाई- 1997)

बता दें कि ये लिस्ट भी लंबी है। ऐसे में सारे गानों का जिक्र करना आसान नहीं लेकिन फिर भी मोटे-मोटे तौर पर ऊपर लिखे गए 15 गाने इस बाद की गवाही देते हैं कि बॉलीवुड ने पाकिस्तान के गानों को भी रीमेक किया है। इस लिस्ट सहित अन्य पाकिस्तान से रीमेक किए कई बॉलीवुड गानों को भी बाद में फिर से रीमेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed