फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Web Series Trend in indian cinema with positive and negative aspects including best shows

वेब सीरीज क्या हैं, क्यों बढ़ी डिमांड, कैसे बदला टीवी-सिनेमा का चेहरा ?

Sun, 14 Jul 2019 08:17 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 14 Jul 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Web Series Trend in indian cinema with positive and negative aspects including best shows
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

पिछले 100 साल से लंबे वक्त में भारतीय सिनेमा में काफी बदलाव हुए हैं। ट्रेंड बदला है और वक्त के साथ भारतीय सिनेमा भी। ऐसे में पिछले कुछ सालों से वेब सीरीज का चलन शुरू हुआ है। यह चलन आज इतना बढ़ गया है कि इसका कई हद तक असर न सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी शोज पर भी दिखने लगा है। अब सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजह है कि वेब सीरीज, फिल्मों के साथ-साथ टीवी को भी टक्कर दे रहा है। तो एक लाइन में जवाब हो सकता है कि वेब सीरीज इन दोनों यानी फिल्मों और टीवी का मिश्रण है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आखिर क्यों बढ़ रही हैं वेब सीरीज, वेब सीरीज के साथ दर्शकों सहित सेलेब्स को क्या है फायदा ? इस स्पेशल रिपोर्ट में बात करेंगे वेब सीरीज से जुड़े ऐसे ही कई आयामों के बारे में...

loader

पिछले 100 साल से लंबे वक्त में भारतीय सिनेमा में काफी बदलाव हुए हैं। ट्रेंड बदला है और वक्त के साथ भारतीय सिनेमा भी। ऐसे में पिछले कुछ सालों से वेब सीरीज का चलन शुरू हुआ है। यह चलन आज इतना बढ़ गया है कि इसका कई हद तक असर न सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी शोज पर भी दिखने लगा है। अब सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजह है कि वेब सीरीज, फिल्मों के साथ-साथ टीवी को भी टक्कर दे रहा है। तो एक लाइन में जवाब हो सकता है कि वेब सीरीज इन दोनों यानी फिल्मों और टीवी का मिश्रण है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आखिर क्यों बढ़ रही हैं वेब सीरीज, वेब सीरीज के साथ दर्शकों सहित सेलेब्स को क्या है फायदा ? इस स्पेशल रिपोर्ट में बात करेंगे वेब सीरीज से जुड़े ऐसे ही कई आयामों के बारे में...

वेब सीरीज की शुरुआत

परमानेंट रूममेट्स
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
देश में वेब सीरीज का इतिहास काफी पुराना नहीं है। मोटे तौर पर कहा जाए तो करीब 8-10 साल पहले ही वेब सीरीज की शुरुआत मानी जा सकती है। लेकिन कहा जा सकता है कि 2014 से वेब सीरीज ट्रेंड में आना शुरू हुआ और दर्शकों का प्यार मिलना शुरू हुआ। 2014 में रिलीज हुई वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज में सुमित व्यास के साथ निधि सिंह नजर आईं थी। दोनों की मजेदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने जमकर एन्जॉय किया था। वहीं इसके बाद बेक्ड, टीवीएफ पिचर्स, मैन्स वर्ल्ड, बैंग बाजा बारात, आएशा, चाइनीज भसड़, टीवीएफ बैचेलर्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग, ऑफिशियल चुकियागिरी, सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर और होस्टेज जैसी वेब सीरीज ने धूम मचा दी। 

नेटफ्लिक्स-अमेजन- जी 5 सहित इन चैनल्स से बढ़ा क्रेज
वेब सीरीज की शुरुआत यू-ट्यूब से मानी जाती है। दरअसल शुरू में जितनी भी वेब सीरीज बनीं उन्हें यू-ट्यूब के माध्यम से ही दर्शकों को परोसा गया। हालांकि धीरे- धीरे इसका ट्रेंड चेंज हुआ और फिर सभी अपने स्पेशल ऐप्स ले आए। ऐसे में अब ऐप्स की मदद से वेब सीरीज धूम मचा रही हैं। वेब सीरीज को बढ़ाने में अमेजन, नेटफ्लिक्स, जी 5, इरोज, टीवीएफ, ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप्स का काफी बड़ा हाथ है। इनकी ओर से ऐसी कई वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने धूम मचा दी। पहले जहां ये ऐप्स अपनी सुविधाएं मुफ्त में दे रहे थे  तो अब इसके लिए सब्सक्रिप्शन लिया जा रहा है। 

कई चेहरों को मिली पहचान

वेब सीरीज में बॉलीवुड सेलेब्स
वेब सीरीज में बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्मों के बाद वेब सीरीज ने न सिर्फ दर्शको को चखने के लिए नया स्वाद दिया बल्कि साथ ही साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। नए चेहरों के साथ ही कई ऐसे चेहरों को भी नाम मिला जो टीवी और फिल्मों से खुद के लिए बड़ा मुकाम नहीं बना पा रहे थे। दरअसल वेब सीरीज की मदद से ही आज कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी गिनती अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में होती है। इस नई लिस्ट में अंगीरा धर, अमोल पाराशर, सुमित व्यास, नवीन कस्तुरिया, नवीन पोलीशेट्टी, अहाना कुमरा, सनी कौशल, आयशा अहमद, अभय महाजन, निधि सिंह, ऋत्विक साहौर, सपना पब्बी, वीर राजवंत सिंह, सबा अजाद, श्रेया धनवंतरी, ईशा चोपड़ा, मानवी गागरू, ध्रुव सहगल, कृति विज, जितेन्द्र कुमार, रंजन राज और मयूर मौरे जैसे सेलेब्स का नाम जुड़ा है।

सुपरस्टार भी कर रहे रुख
वेब सीरीज का कद इस वक्त इतना बड़ा हो गया है कि न सिर्फ नए चेहरे बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स भी इसमे हिस्सा लेने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं जो फिल्मों से पहले वेब सीरीज को तवज्जो को दे रहे हैं। चाहें टीवी शो या फिर बॉलीवुड की फिल्म न करें लेकिन बैक टू बैक वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों की बात करें तो सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पंकज त्रिपाठी, राधिका आप्टे, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय, राणा दग्गुबत्ती, आर माधवन, स्वरा भास्कर, अली फजल, निम्रत कौर, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे कई सेलेब्स वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्स का नाम आने वाली बेव सीरीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ऐसे में जहां कुछ ने शूट शुरू कर दिया है तो वहीं कुछ पर बातें जारी हैं।

अश्लील कंटेंट-गालियों की भरमार

वेब सीरीज में बोल्डनेस का तड़का
वेब सीरीज में बोल्डनेस का तड़का - फोटो : सोशल मीडिया
'कभी कभी तो लगता है #$%@ अपुन ही भगवान है...' इस ही डायलॉग से वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की शुरुआत होती है। इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे बड़े सितारे लीड रोल में थे। वहीं पकंज त्रिपाठी ने भी अपने छोटे से किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। स्टोरी के साथ एक और बात जिसने इस वेब सीरीज को सुपरहिट कर दिया वो था गालियां और बोल्ड सीन्स। दरअसल यह सिर्फ इस एक वेब सीरीज की बात नहीं है। हाल फिलहाल में जितनी भी वेब सीरीज सामने आई हैं उनमें गालियों और अश्लील कंटेंट की भरमार रही है। चाहें मिर्जापुर की बात करें या फिर रंगबाज जैसे सीरीज की। इसके साथ ही बाकी सीरीज में भी गालियां का डोज था चाहें कम ही सही। वहीं बोल्ड सीन्स तो इन वेब सीरीज के लिए सोने पे सुहागा का काम कर रहे हैं। फिल्मों और टीवी पर जो सीन्स शालीनता के साथ दिखा दिए जाते हैं। उनसे दस कदम आगे हैं वेब सीरीज, जहां हर सीन को चरम पर दिखाया जा रहा है। फिर बात गालियों की करें या फिर बोल्ड सीन्स की। वेब सीरीज में बोल्डनेस इस कदर हावी हो गई है कि सेलेब्स न्यूड होने से भी नहीं कतरा रहे हैं। कई वेब सीरीज में आपने खुद सेलेब्स को करीबन न्यूड देखा होगा। फिर चाहें वो एक्टर हो या फिर एक्ट्रेस। 

सस्ते इंटरनेट का डबल डोज
टीवी और बॉलीवुड को आज के वक्त में वेब सीरीज टक्कर दे रहा है। ऐसे में इसके कई कारण हैं जिनपर पहले भी बात की जा चुकी है। लेकिन एक कारण ऐसा भी है जिसके चलते वेब सीरीज बूम पर है और वो है सस्ता इंटरनेट। दरअसल भारत में इंटरनेट, दुनिया के कई देशों के मुकाबले में काफी सस्ता है। ऐसे में कोई भी आसानी से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकता है। जिससे तकरीबन सभी लोग वेब सीरीज देख पा रहे हैं। वहीं इंटरनेट के मुकाबले फिल्म का टिकट और डीटीएच का रिचार्ज महंगा होता है। वहीं डेली सोप्स में एक दो साल तक चलने वाले शो और हर दिन एक ही वक्त पर देखना का झमेला होता है। लेकिन वेब सीरीज के चुनिंदा 8-10 एपिसोड्स आप अपनी सहूलियत से कभी भी- कहीं पर भी देख सकते हैं।

चुनिंदा बेहतरीन वेब सीरीज

विदेशी वेब सीरीज
विदेशी वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज पर इतनी बात हो चुकी है तो जरूर आपके दिमाग में भी ख्याल आया होगा कि आखिर कौनसी वेब सीरीज हैं जो सभी को पसंद आईं और जोरदार हिट हुईं। सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, ब्रीथ, दिल्ली क्राइम, क्रिमिनल जस्टिस, स्मोक, अभय, द फाइनल कॉल, रंगबाज, अपहरण, परमानेंट रूममेट्स, लस्ट स्टोरीज, बैंग बाजा बारात, फोर मोर शॉट्स, ऑफिशियल सीईओगिरी, मेड इन हेवन, ये है मेरी फैमिली, करणजीत कौर, बोस: डेड ऑर अलाइव, घुल, परछाई, बेक्ड, टीवीएफ ट्रिपलिंग, इनसाइड ऐज, मेन्ज वर्ल्ड, चाचा विधायक हैं हमारे, कोटा फैक्ट्री और टीवीएफ पिचर्स आदि जैसी कई वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई हैं। वहीं कई वेब सीरीज के तो दूसरे पार्ट्स बनने तक की तैयारी शुरू हो गई है।

हॉलीवुड की बेहतरीन वेब सीरीज
वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि देश में वेब सीरीज का चलन विदेश से ही आया है। दरअसल विदेश में लंबे वक्त पहले से ही वेब सीरीज बनना शुरू हो गई थीं। वहां के अधिकतर टीवी शोज भी वेब सीरीज की तरह ही होते हैं। जिनके फिक्स एपिसोड्स और सीजन आते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं विदेशों की ऐसी वेब सीरीज के बारे में जिन्होंने न सिर्फ विदेश में बल्कि देश में भी धूम मचाई है। गेम ऑफ थ्रोन्स, हैप्पी, मिस्टर रोबोट, हीरोज, स्ट्रेंजर थिंग्स, एरो, ल्यूक केज, वाइकिंग्स, द क्राउन, हाउस ऑफ कार्ड्स, द फ्लैश, नारकोस, द गर्लफ्रेंड एक्सपीरियंस, मैक माफिया, जीनियस, द टरर, हाउ आई मेट योर मदर, द फ्रेंड्स, बिग बैंग थ्योरी, और टू एंड ए हाफ मैन सहित कई ऐसे विदेशी शोज़ हैं जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया। भारत में गेम ऑफ थ्रोन्स का तो जोरदार चस्का देखने को मिला था। हालांकि इस सीरीज का आखिरी सीजन इस साल ही दिखाया जा चुका है और सीरीज को बंद कर दिया गया है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई द स्ट्रेंजर्स  के तीसरे सीजन ने तो सबसे अधिक अकाउंट्स से देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed