{"_id":"63c9754f3aaaa861d74585a6","slug":"tunisha-sharma-suicide-case-palghar-court-said-sheezan-khan-is-not-cooperating-during-custodial-interrogation-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान को क्यों नहीं मिली जमानत? कोर्ट के आदेश में सामने आई यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान को क्यों नहीं मिली जमानत? कोर्ट के आदेश में सामने आई यह बात
Thu, 19 Jan 2023 10:39 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:39 PM IST
सार
तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में जेल में बंद कथित आरोपी एक्टर शीजान खान को कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट द्वारा दिए गए इस आदेश की पूरी कॉपी अब जाकर सामने आई है।
विज्ञापन
तुनीशा शर्मा और शीजान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में जेल में बंद कथित आरोपी एक्टर शीजान खान को कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट द्वारा दिए गए इस आदेश की पूरी कॉपी अब जाकर सामने आई है। बता दें की केस महाराष्ट्र के पालघर जिला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा
'जेल में बंद अभिनेता शीजान खान ने हिरासत में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया, उन्होंने कुछ व्हाट्सएप चैट्स भी डिलीट कर दिये हैं और पूरे आसार है की शीजान जमानत पर रिहा होने की स्थिति में वह सभी गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
आदेश में कोर्ट की तरफ से यह भी कहा गया है, 'कथित आत्महत्या की घटना से ठीक पहले, ऐसा लगता है कि आवेदक (शीजान खान) के मेकअप रूम में उनके (तुनिषा और शीजान) बीच कुछ हुआ था, जिसने उसे (तुनिषा ) आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया"।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरडी देशपांडे ने अपने आदेश में कहा, "हिरासत में पूछताछ के दौरान, शीजान खान ने सहयोग नहीं किया और घटना वाले दिन उसके और मृतक (तुनिषा) के बीच दोपहर 2 बजे से 2:45 बजे तक बातचीत के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
अदालत ने कहा कि मौत की जांच जारी है, और यह चिंता का विषय है कि आवेदक (शीजान) ने अपने, मृतक और उसके दोस्तों के बीच व्हाट्सएप चैट और संदेशों को डिलीट कर दिया है"। अदालत के आदेश में कहा गया है कि खान और शर्मा के मोबाइल फोन से हटाए गए संदेशों को वापस लाने के लिए फोन को मुंबई में फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। और यह भी जांच की जानी चाहिए कि क्या आरोपी ने इसी तरह से और भी लड़कियों को धोखा दिया था।
कोर्ट ने अपने फैसले में शीजान खान के वकील द्वारा लगाई गई जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा ऐसी परिस्थितियों में और अभियोजन पक्ष को निष्पक्ष जांच करने का उचित अवसर देने के लिए, आवेदक (शीजान) को कुछ और समय के लिए सलाखों के पीछे रहने की जरूरत है।
क्या है पूरा मामला
अली बाबा सीरियल की ‘शहजादी’ तुनिषा शर्मा ने सेट पर लीड एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। खबरें थीं कि तुनिषा और शीजान डेट कर रहे थे और एक्टर के साथ ब्रेकअप की वजह से तुनिषा सदमे में थीं। तुनिषा के आत्महत्या के बाद शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।