{"_id":"5947cf434f1c1b8c1a8b4815","slug":"tubelight-running-time-reduced-and-becomes-shortest-film-of-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की अब तक की सबसे छोटी फिल्म होगी 'ट्यूबलाइट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की अब तक की सबसे छोटी फिल्म होगी 'ट्यूबलाइट'
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से 'ट्यूबलाइट' की घोषणा की गई तभी से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं तो कभी गानों का टीजर। सलमान खान इस फिल्म को नए अंदाज में ही प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन अब ये प्रमोशन के चलते नहीं बल्कि अपनी टाइमिंग को लेकर चर्चा में आ गई है। ये फिल्म भी डायरेक्टर कबीर खान की दूसरी फिल्मों की तरह काफी लंबी थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसका स्क्रीन टाइम घटा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पहले ये 2 घंटे 35 मिनट की थी और अब सेंसर बोर्ड ने इसे 19 मिनट कम कर दिया है। ऐसा करने से 'ट्यूबलाइट' 2 घंटे 16 मिनट की हो गई है। कहा जा रहा है कि ये सलमान खान की अब तक की सबसे छोटी फिल्म होगी।
विज्ञापन
इससे पहले आई उनकी फिल्म 'सुल्तान' 2 घंटे 50 मिनट, 'बजरंगी भाईजान' 2 घंटे 43 मिनट और प्रेम रत्न धन पायो करीब 3 घंटे की फिल्म थी।
न्यूज पोर्टल डीएनए के अनुसार, कबीर खान की हर फिल्म दो घंटे से ज्यादा की होती है। उनकी आखिरी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी करीब तीन घंटे की ही थी और लोगों ने इसे पसंद भी किया था। 'ट्यूबलाइट' दो घंटे 35 मिनट की थी जिसे एडिट किया गया। लेकिन टीम ने इसकी रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही 14 मिनट और कम किया है।
विज्ञापन