फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning

TMMTMTTM Box Office: 'धुरंधर' के सामने 'तू मेरी मैं तेरा..' के छूटे पसीने; ओपनिंग डे पर इतना किया कलेक्शन

Thu, 25 Dec 2025 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

TMMTMTTM Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में लग चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इसका हाल कैसा है? जानिए

विज्ञापन
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning
'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' आज 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर दर्शकों के बीच पहुंची है। फेस्टिवल का दिन है। छुट्टी का दिन है। ऐसे में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक फिल्म ने दस्तक दी है। मगर, इसके लिए पहले से बॉक्स ऑफिस पर लगी 'धुरंधर' किसी चुनौती से कम नहीं है। रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म के सामने 'TMMTMTTM' ने कैसी शुरुआत की है? पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

ओपनिंग डे पर ऐसी रही शुरुआत
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

लागत के मुताबिक कहां है फिल्म का कारोबार?
फिल्म 'TMMTMTTM' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के गणित के हिसाब से अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का दस फीसदी कमाती है तो वह औसत मानी जाती है। वहीं, 20 फीसदी अच्छी शुरुआत व इससे अधिक फिल्म के सुपरहिट होने के द्वार खुलने की संभावना से जोड़ा जाता है। फिलहाल 'तू मेरी मैं तेरा..' की बजट का दस फीसदी भी नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला

'धुरंधर' की 21वें दिन की कमाई के साने दब गई
'धुरंधर' से तुलना करने पर यह कमाई बेहद कम है। खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर' ने आज गुरुवार को 21वें दिन 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में कार्तिक और अनन्या की फिल्म इससे बेहद पीछे है। बता दें कि 'धुरंधर' 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये हो गया है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 Box Office Collection: Kartik Aaryan and Ananya Pandey Film Earning
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म  'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से भी औसत प्रतिक्रिया मिली है। कार्तिक आर्यन फिल्म में रे के किरदार में नजर आए हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी की भूमिका में हैं। क्रोएशिया में इनकी मुलाकात होती है। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। मगर शादी की बात सामने आती ही कई मुश्किलें आती हैं। रिश्तों के बीच टकराब आता है। फिलहाल ओपनिंग डे पर तो फिल्म कमजोर लग रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह दर्शकों पर कैसा असर छोड़ती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed