फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tu jhoothi main makkaar box office collection day 10 ranbir and shraddha kapoor film cross 100 crore

TJMM Collection: 'मिसेज चटर्जी' और 'ज्विगाटो' पर भारी पड़ रही श्रद्धा-रणबीर की फिल्म, 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Sat, 18 Mar 2023 07:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Mar 2023 07:15 PM IST
सार

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई है। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसने अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
tu jhoothi main makkaar box office collection day 10 ranbir and shraddha kapoor film cross 100 crore
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के खास मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और मूवी का पहला वीकएंड शानदार रहा था। पहले हफ्ते में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म अभी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पठान के बाद रणबीर और श्रद्धा की इस फिल्म की भरपूर कमाई हो रही है। तो चलिए जानते हैं आज यानि 11वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

पसंद आ रही रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी
लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई है। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसने अच्छा कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट भी दर्ज की गई है। इन सबके बीच अब 'तू झूठी मैं मक्कार' के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें- Inshallah: भंसाली को मिला 90 के दशक के मेगा सितारों का साथ! फिर शुरू हो सकती है 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ कलेक्शन
तू झूठी मैं मक्कार ने आज 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शुरूआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 11वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 101.96 करोड़ रुपये हो गया है। पठान के बाद तू झूठी मैं मक्कार साल की दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों से है टक्कर
हालांकि इस हफ्ते तू झूठी मैं मक्कार की टक्कर रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ज्विगाटो से है। लेकिन तू झूठी मैं मक्कार इन दोनों फिल्मों से बेहतर कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा बोनी कपूर, अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी हैं। लोगों को यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म खूब पसंद आ रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed