फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhoothi Main Makkaar actor Ranbir Kapoor on being a father to Raha says I am scared to even talk about it

Ranbir Kapoor: बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर ने की बात, बोले- सिर्फ यही खुशी है जो आखिरी सांस तक साथ रहेगी

Thu, 02 Mar 2023 10:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Mar 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar actor Ranbir Kapoor on being a father to Raha says I am scared to even talk about it
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म पर बात करने के दौरान वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई जानकारी साझा कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर अपनी बेटी राहा को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें अब दुनिया की हर चीज अपनी बेटी के सामने छोटी ही लगती है।

विज्ञापन


बोले- पेरेंट बनना सबसे अलग फीलिंग
रणबीर कपूर के घर जब से नन्ही राहा ने जन्म लिया है, तब से पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया भट्ट कई बार मां बनने का सुखद अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल ही में रणबीर कपूर इस बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि पेरेंट बनना सबसे अलग फीलिंग होती है, जिसमें आप एक ही वक्त में यह महसूस करते हैं कि सबकुछ बहुत महत्वपूर्ण है और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ डांस करते दिखे सलमान खान
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगीभर का साथ
रणबीर ने कहा, 'कुछ भी अब मायने नहीं रखता और सबकुछ मायने रखता है। यह फीलिंग एक ही वक्त में है। मैं कभी-कभी इस खुशी के बारे में बात करने में भी डरता हूं, क्योंकि इसने इतना भर दिया है। कभी ख्याल आता कि क्या यह खुशी मुझसे दूर हो जाएगी? लेकिन, मुझे पता है कि सिर्फ यही एक खुशी है जो मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ है।'
Azamgarh: मुंबई में दिखा पंकज त्रिपाठी का रुआब, मामला बिगड़ते देख ब्राइट ने हटाई फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग

इस दिन रिलीज होगी 'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर ने आगे कहा, 'मुझे जो प्यार और खुशी राहा से मिलती है, वह दुनिया के किसी शख्स, किसी फिल्म या किसी और चीज से नहीं मिली।' फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की बात करें तो रणबीर की यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 
South Celebs: अब तक सिंगल हैं साउथ के ये सितारे, शादी की बात पर साध लेते हैं चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed