फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New song billi billi teaser released starring salman khan pooja hegde romantic video

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ डांस करते दिखे सलमान खान

Thu, 02 Mar 2023 09:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Mar 2023 09:33 AM IST
सार

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर जारी किया है। गाने का टीजर जबरदस्त है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New song billi billi teaser released starring salman khan pooja hegde romantic video
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस के बीच काफी क्रेज है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए। इस बीच अब अभिनेता की फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज होने वाला है, जिसका टीजर आज उन्होंने जारी किया है।

विज्ञापन

टीजर में सलमान-पूजा का दमदार अंदाज

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर जारी किया है। गाने का टीजर जबरदस्त है। वीडियो में सलमान और पूजा एक दूसरे के साथ नाच रहे हैं। वीडियो में  सलमान ब्लैक सूट-बूट पहने हैंडसम और डैशिंग लुक में नजर आए। वहीं, पूजा हेगड़े रेड ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग और रोमांस देखने को मिल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर देख खुश हुए फैंस

टीजर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। वह अब गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। टीजर साझा करते हुए सलमान ने गाने की रिलीज डेट के साथ टाइम भी बताया है। हालांकि, वह इससे पहले भी यह जानकारी साझा कर चुके हैं। फैंस अब इस टीजर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अभिनेता इस गाने का प्रमोशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बिल्लियों का एक वीडियो साझा कर गाने की रिलीज डेट के बारे में बताया था।

Salman Khan: ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हैंडसम लगे सलमान खान, फैंस बोले- इतना अच्छा दिखना बंद करो

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना

सलमान खान का यह गाना दो मार्च को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। इससे पहले 'नय्यो लगदा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं बात करें 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की तो यह 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज देगी। सलमान और पूजा के साथ फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।

Bollywood: शादी के बाद भी रहा इन सेलेब्स का अफेयर, एक ने तो किया था सात फेरों का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed