फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trisha condemns Leo actor Mansoor Ali Khan Rape bedroom controversial comment says I will never work with him

Trisha: मंसूर अली खान के 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर भड़कीं तृषा, बोलीं- मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी

Sun, 19 Nov 2023 08:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Nov 2023 08:42 PM IST
सार

'लियो' में तृषा के सह कलाकार रहे मंसूर अली खान ने अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिस पर तृषा ने अभिनेता को लताड़ लगाई है। उन्होंने मंसूर के साथ जिंदगी में कभी काम न करने की कसम भी खाई।

विज्ञापन
Trisha condemns Leo actor Mansoor Ali Khan Rape bedroom controversial comment says I will never work with him
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलपति विजय की फिल्म 'लियो' दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन नजर आई थीं। अब वे एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, 'लियो' में तृषा के सह कलाकार मंसूर अली खान ने अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिस पर तृषा ने अभिनेता को लताड़ लगाई है। साथ ही उन्होंने मंसूर के साथ जिंदगी में कभी काम न करने की कसम भी खाई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल, 'लियो' में मंसूर अली खान और तृषा ने काम किया, लेकिन दोनों ने साथ में किसी भी सीन की शूटिंग नहीं की। तृषा के साथ कोई दृश्य शूट नहीं करने पर मंसूर ने अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंसूर ने कहा, ''जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा, जैसे मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया तक नहीं।'
विज्ञापन

Emmy Awards: एमी अवार्ड्स में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं ये एक्टर्स, शानदार एक्टिंग से जीता है फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


तृषा ने मंसूर को लताड़ा
अब तृषा ने मंसूर की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। तृषा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया और मंसूर अली खान की टिप्पणियों के लिए आलोचना की। उन्होंने मंसूर एक 'दयनीय' आदमी कहा और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि वे कभी एक साथ काम न करें। एक्स पर तृषा ने लिखा, 'एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जहां मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, स्त्रीद्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं। वह कामना करते रह सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।


World Cup 2023 Final: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा

कनगराज ने किया तृषा का समर्थन
तृषा को कई सितारों का साथ मिला। लोकेश कनगराज भी तृषा के समर्थन में उतरे। 'लियो' निर्देशक ने कहा कि वे मंसूर अली खान द्वारा की गई महिला द्वेषपूर्ण टिप्पणियों को सुनकर निराश और क्रोधित हैं। उन्होंने कहा, 'किसी भी उद्योग में महिलाओं, साथी कलाकारों और पेशेवरों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए और मैं इस व्यवहार की पूरी तरह से निंदा करता हूं।' वहीं, गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए चिन्मयी ने कहा, 'मंसूर अली खान जैसे पुरुष हमेशा इस तरह से बात करते रहे हैं। कभी भी निंदा नहीं की गई, जबकि सत्ता, धन और प्रभाव वाले अन्य लोग हंसते रहे।'
World Cup 2023: रणवीर सिंह के साथ फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, मैदान पर किसकी ओर इशारा करती दिखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed