फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trimurti Films and Aditya Dhar Copyright Dispute Over Oye Oye Song In Delhi High Court

‘ओए ओए…’ गाने के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के खिलाफ अपनाया लीगल रास्ता; कोर्ट ने इस मामले पर क्या दिया आदेश?

Thu, 09 Apr 2026 04:15 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 09 Apr 2026 04:15 PM IST
सार

Oye Oye Song Copyright Dispute: फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं एक कॉपीराइट विवाद में भी यह फंस गई है। जानिए, इस मामले पर कोर्ट ने क्या आदेश दिया है? 

विज्ञापन
Trimurti Films and Aditya Dhar Copyright Dispute Over Oye Oye Song In Delhi High Court
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ जमकर कमाई कर रही है। इसी बीच यह फिल्म एक कॉपीराइट विवाद में भी फंस गई है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने को लेकर आदित्य धर के खिलाफ कोर्ट का रूख किया है। कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को मधयस्थता करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ निर्देशक आदित्य धर पर किया केस 
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस पर मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि 'धुरंधर 2' में सनी देओल की फिल्म 'त्रिदेव(1989)' के गाने 'तिरछी टोपीवाला' का म्यूजिक बिना अनुमति के प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन

कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए कहा 
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्ममेकर आदित्य धर के बी62 स्टूडियो के बीच हुए  कॉपीराइट विवाद पर आदेश दिया है। इस मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। जस्टिस तुषार राव गेडेला ने टिप्पणी की कि यह विवाद मुख्य रूप से आर्थिक प्रकृति का नहीं लगता है। दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए रॉयल्टी और मुआवजे जैसे मुद्दों पर किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि एक वरिष्ठ मध्यस्थ इसके लिए नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' के 'एसपी साहब' से मिले एमपी राघव चड्ढा, शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स ने पूछा- 'नई पार्टी बना रहे क्या'? 

Trimurti Films and Aditya Dhar Copyright Dispute Over Oye Oye Song In Delhi High Court
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कैसे होता है कॉपीराइट का उल्लंघन? 
'तिरछी टोपीवाले' सनी देओल की फिल्म 'त्रिदेव(1989)' का एक जाना-माना गाना है। आनंद और मिलिंद ने इस गाने को संगीत दिया था। इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। गाने के राइट्स त्रिमूर्ति फिल्म्स के पास हैं, ऐसा उनका दावा है। अब इन्होंने आरोप लगाया है कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने बिना अनुमति के इस गाने या इससे मिलते-जुलते किसी अन्य संस्करण का इस्तेमाल किया है।
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने तर्क दिया है कि यह मामला कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाता है। फिल्म रिलीज से पहले भी इस गाने का इस्तेमाल ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने किया, इस बात से भी त्रिमूर्ति फिल्म्स को आपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed