Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters

अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र, ‘बाहुबली एपिक’ का सिनेमाघरों में दिखा गजब क्रेज; पढ़िए दिन भर की टॉप 5 खबरें

Fri, 31 Oct 2025 09:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:37 PM IST
सार

Trending News: आज कई फिल्में रिलीज हुईं। साथ ही कुछ नामी कलाकारों से जुड़ी खबरें भी चर्चा में रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए शुक्रवार की टॉप 5 खबरें। 

विज्ञापन
Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड से लेकर रिजनल सिनेमा तक की खबरें शुक्रवार को ट्रेंड करती रहीं। 89 साल के धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। साथ ही ‘बाहुबली एपिक’ भी आज रिलीज हुई। फिल्म ‘बाहुबली’ के फैंस सिनेमाघरों में अलग ही जोश के साथ दिखे। इनके अलावा कौन सी खबरें और चर्चा में रहीं, पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Trending Videos

Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। हालांकि, उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने सभी को आश्वस्त किया है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है और यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी एक रूटीन जांच है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुए 89 वर्षीय धर्मेंद्र, परिवार के सदस्याें ने बताई यह वजह; चिंतित हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना की फोटोज वायरल होने पर भड़कीं सोनाक्षी
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। इसी बीच शुक्रवार का एक पैपराजी पेज ने कैटरीना कैफ की बालकनी में आराम फरमाती कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसके बाद बवाल मच गया। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई कि पैपराजी को सेलेब्स की प्राइवेट लाइफ में घुसने की आजादी किसने दी? मामले पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय जाहिर की। सोनाक्षी सिन्हा ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वाली पोस्ट पर रिएक्ट किया। वह लिखती हैं, ‘आपको क्या समस्या है? आपने एक महिला की परमिशन के बिना तस्वीर खींची और उसे सोशल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया। क्या यह गलत नहीं है? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। यह शर्मनाक है।’  

पूरी खबर यहां पढ़ें: कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वायरल करने वालों पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, सुनाई खरी-खोटी; बोलीं- ‘यह शर्मनाक है’
 
विज्ञापन

Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बाहुबली एपिक को लेकर सिनेमाघरों में दिखा क्रेज 
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ सिनेमाघरों में आज यानी 31 अक्तूबर को रिलीज हो गई। यह फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों भागों को एक पार्ट में मिलाकर करके बनाई गई है। ‘बाहुबली द एपिक’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज दिखाई पड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर थिएटर्स से कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थिएटर में ‘बाहुबली द एपिक’ फिल्म देखने के दौरान अमरेंद्र बाहुबली के बचपन वाला दृश्य आता है। ये देख फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और एक शख्स को हाथों में उठा कर फूलों बरसाने लगते हैं।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी
 

Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
जुबीन गर्ग को दिया गया खास ट्रिब्यूट
31 अक्तूबर को दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मौके पर कुछ सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास काम किया गया है। असम के कई सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास सीट रखी गई है। इस सीट को अच्छे से सजाया गया। सीट पर जुबीन गर्ग की तस्वीर रखी गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सिनेमाघरों में रखी सीट को देखा जा सकता है। सीट पर असम का पारंपरिक गमछा भी रखा हुआ है। बताया जाता है कि यह जुबीन गर्ग के लिए श्रद्धांजलि है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी 

पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
 

Trending News Dharmendra Hospitalized To Baahubali Epic Creates Huge Buzz In Theaters
प्रियंका-श्वेता - फोटो : एक्स
प्रियंका को लेकर श्वेता केसवानी का दावा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि अमेरिकी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का बयान है। श्वेता का कहना है कि प्रियंका ने भले ही दुनिया भर में नाम कमाया हो, लेकिन उन्होंने बाकी साउथ एशियन्स के लिए कोई रास्ता आसान नहीं किया। हाल ही में श्वेता केसवानी ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'प्रियंका ने जो हासिल किया है वो अविश्वसनीय है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वो मिंडी कालिंग जैसी नहीं हैं। मिंडी सिर्फ खुद के लिए काम नहीं कर रहीं, वो दूसरों को भी आगे ला रही हैं। वो लिखती हैं, प्रोड्यूस करती हैं और नए टैलेंट को मौका देती हैं।'  

पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पर भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा आरोप, श्वेता केसवानी बोलीं- अपनों की मदद नहीं करतीं 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed