{"_id":"690431dda37ff2ddb007aec5","slug":"zubeen-gargs-last-film-roi-roi-binale-takes-assam-box-office-by-storm-on-release-day-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
Fri, 31 Oct 2025 09:19 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:19 AM IST
सार
Zubeen Garg Film: गायक जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म रिलीज हो गई है। दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?
विज्ञापन
जुबीन गर्ग की फिल्म, जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स
विस्तार
असम के गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' आज 31 अक्तूबर को रिलीज हुई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धूम है। आइए जानते हैं जुबीन की फिल्म को लेकर दर्शक कितना उत्साहित हैं?
विज्ञापन
Trending Videos
एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगे टिकट
द टेलीग्राफ ने यूएफओ मूवीज के महाप्रबंधक (पूर्वोत्तर) सौरव के हवाले से लिखा है 'रोई रोई बिनाले' को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा, 'आपको एक हफ्ते तक टिकट नहीं मिलेगा। इस तरह की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है। इतिहास में पहली बार असमिया फिल्म को इतना प्यार मिला है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जुबीन गर्ग के लिए लोगों की भावना है।'

रोई रोई बिनाले का पोस्टर
- फोटो : एक्स
असम में 85 स्क्रीनों पर रिलीज हुई फिल्म
सौरव दत्ता ने कहा कि उन्होंने असम में किसी भी अंग्रेजी, हिंदी या असमिया फिल्म का इस तरह से स्वागत नहीं देखा। यह फिल्म पूर्वोत्तर में 91 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है, जिसमें असम में 85 स्क्रीन शामिल हैं। अगले सात दिनों तक हर दिन 585 से ज्यादा शो दिखाए जाएंगे। देशभर में 92 स्क्रीनों पर प्रतिदिन 150 से ज्यादा शो दिखाए जा रहे हैं। पहली बार, लखनऊ, पुणे, देहरादून, जमशेदपुर, पटना, धनबाद, झांसी, कटक, भुवनेश्वर, कोच्चि, जयपुर, गोवा और इंदौर जैसे शहरों में कोई असमिया फिल्म दिखाई जा रही है। असम में सभी स्क्रीन बुक हो चुकी हैं, और पहला शो धेमाजी स्थित आरआर सिनेमा में सुबह 4.45 बजे शुरू हुआ।
यह खबर भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, पहले कहा- दाऊद आतंकवादी नहीं; अब विक्की गोस्वामी का किया जिक्र

जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स
कितनी होगी फिल्म की कमाई?
सौरव दत्ता ने आगे बताया 'मैं इसके कलेक्शन के बारे में कोई अनुमान नहीं लगाऊंगा, लेकिन यह पिछले सभी रिकॉर्डों को पार कर जाएगी।'
उद्योग सूत्रों का अनुमान है कि अगर फिल्म दो महीने चलती है तो इसकी कमाई 30-50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

फैंस ने दिखाई थी आस्था
जुबीन इस फिल्म से गहराई से जुड़े थे। उन्होंने फिल्म में एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। वह इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान उनके फैंस की गहरी आस्था साफ दिखाई दी थी। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उनका अंतिम संस्कार स्थल अब फैंस के लिए तीर्थस्थल बन गया है।