फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Gargs Last Film Roi Roi Binale Releases Special Seat Kept For Singer

जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी

Fri, 31 Oct 2025 02:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

Roi Roi Binale: गायग जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मौके पर सिनेमाघरों ने एक खास काम किया है।

विज्ञापन
Zubeen Gargs Last Film Roi Roi Binale Releases Special Seat Kept For Singer
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

मशहूर गायक जुबीन गर्ग का सितंबर में सिंगापुर में निधन हो गया था। उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए। हालांकि कम ही लोगों को पता था कि वह एक अभिनेता भी थे और कई असमिया फिल्मों में अभिनय किया था। आज 31 अक्तूबर को उनकी आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मौके पर कुछ सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास काम किया गया है। 
विज्ञापन

सिनेमाघरों में रखी गई खास सीट
असम के कई सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास सीट रखी गई है। इस सीट को अच्छे से सजाया गया। सीट पर जुबीन गर्ग की तस्वीर रखी गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सिनेमाघरों में रखी सीट को देखा जा सकता है। सीट पर असम का पारंपरिक गमछा भी रखा हुआ है। बताया जाता है कि यह जुबीन गर्ग के लिए श्रद्धांजलि है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबीन ने किया अभिनय
फिल्म 'रोई रोई बिनाले' का निर्देशन राजेश भूयन ने किया है। जुबीन गर्ग ने फिल्म में एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। इसके अलावा जुबीन ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसका संगीत कंपोज किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने गायक को किया याद, फिल्म को लेकर गर्ग की थी यह आखिरी इच्छा
विज्ञापन

लगभग सभी सिनेमाघरों में जुबीन की फिल्में
खबरों के मुताबिक असम के लगभग सभी सिनेमाघरों में फिल्म 'रोई रोई बिनाले' चल रही है। सिनेमाघरों से कई दूसरी फिल्मों को हटा दिया गया है। बताया यह भी जाता है कि जो फिल्में आज रिलीज होने वाली थीं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं लगी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Garrima Saikia Garg (@garima.s.garg)


पत्नी ने लिखी पोस्ट 
'रोई रोई बिनाले' की रिलीज से पहले, गुरुवार को जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा '15 सितंबर को आपके लिखे खत... अपने प्रियजनों के लिए एक प्यार भरी अपील! हर बात मेरे दिल को छू जाती है! लेकिन इन सबके बीच, मेरे खाली दिल में कुछ और सवाल भी सुलग रहे हैं। 19 सितंबर को क्या हुआ था? कैसे और क्यों हुआ था? मुझे नहीं पता कि कहीं शांति है भी या नहीं, लेकिन जब तक मुझे यह उत्तर नहीं मिल जाते, मैं सांस नहीं ले पाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed