Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Actor Dharmendra Hospitalized In Mumbai At The Age Of 89 Years Know His Health Update

अस्पताल में भर्ती हुए 89 वर्षीय धर्मेंद्र, परिवार के सदस्याें ने बताई यह वजह; चिंतित हुए फैंस

Fri, 31 Oct 2025 07:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 31 Oct 2025 07:13 PM IST
सार

Dharmendra Admits In Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए कैसी है उनकी तबीयत?

विज्ञापन
Veteran Actor Dharmendra Hospitalized In Mumbai At The Age Of 89 Years Know His Health Update
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। हालांकि, उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने सभी को आश्वस्त किया है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है और यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी एक रूटीन जांच है।

विज्ञापन


करीबियों ने बताया पूरी तरह स्वस्थ हैं अभिनेता
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी उम्र को देखते हुए समय-समय पर उनकी कई जांचें होती रहती हैं और वो इसी के लिए अस्पताल में हैं। हो सकता है किसी ने उन्हें देखा हो और कोई खबर बना दी हो। वो बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। वो बहुत खुश हैं और अभी-अभी अपनी निर्धारित जांचों के लिए गए हैं। अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः मशहूर मराठी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे रोहित आर्या ने किया था संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे धर्मेंद्र
जल्द ही 90 साल के होने वाले धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी अभिनय में सक्रि हैं। वो जल्द ही आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रमुख भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में धर्मेंद्र को देखकर बेटे सनी देओल ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इससे पहले धर्मेंद्र रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed