फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   transgenders become trending models

मॉडलों को फेल करते ये ट्रांसजेंडर

Thu, 26 May 2016 02:43 PM IST
गीता पांडे /बीबीसी संवाददाता
गीता पांडे /बीबीसी संवाददाता Updated Thu, 26 May 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
transgenders become trending models
ट्रांसजेंडर मॉडल - फोटो : BBC

दक्षिण भारत के राज्य केरल की एक डिजाइनर ने साड़ियों के अपने नए कलेक्शन के लिए दो ट्रांसजेंडर्स को मॉडल चुना है। शर्मिला ने अपने इस नए कलेक्शन को नाम दिया है मझाविल या इंद्रधनुष- और ये ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित है, क्योंकि दुनियाभर में ये इंद्रधनुषी झंडा ही उनका प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन


भारत में, जहाँ ट्रांसजेंडर लोगों को समाज में नीची निगाह से देखा जाता है। उनका मजाक बना कर  उनसे कन्नी काटी जाती है, वहाँ शर्मिला का ट्रांसजेंडर को मॉडल चुनना लोगों का ख़ासा ध्यान आकर्षित करता है। ये मॉडल हैं- माया मेनन और गोवरी सावित्री। उन्हें मॉडलिंग का कोई अनुभव नहीं है। शर्मिला का कहना है कि सामाजिक संस्था क़रीला के ज़रिए वो इन दोनों के संपर्क में आईं।क़रीला केरल में एलजीबीटी समुदाय के लिए काम करने वाली संस्था है।
विज्ञापन


शर्मिला ने कोचीन से बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में कहा, “मैं सोच ही रही थी कि हैंडलूम साड़ियों के अपने इस नए कलेक्शन को कैसे पेश करूँगी और तभी मुझे फ़ेसबुक पर राज्य सरकार की एक पोस्ट नज़र आई जिसमें ट्रांसजेंडरों का जीवन संवारने की नई नीति का जिक्र था। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि जब सरकार एलजीबीटी लोगों के लिए इतना कुछ कर रही है, तो मुझे भी कुछ करना चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिला ने कभी भी पेशेवर मॉडल्स के साथ काम नहीं किया है। शर्मिला ने बताया कि अपने हाल के अभियान के लिए मॉडलों का चुनाव करते वक्त वह दो चीजों पर ध्यान दे रही थी। उन्होंने कहा, “हम ऐसे मॉडल्स की तलाश में थे जिन्हें साड़ियां पहनना पसंद हो और जो कैमरे के सामने सहज हों।

हम नहीं चाहते थे कि वे पोज़ बनाएं। माया और गोवरी ट्रांसजेंडर महिलाएं हैं जिनका शरीर पुरुष जैसा है। डिजाइनर ने बताया कि इन ट्रांसजेंडर मॉडलों ने अपनी तस्वीरें तो साड़ियों में भेजी थी लेकिन जब वो उनसे मिलीं तो उन्होंने मर्दाना पोशाक पहन रखी थी, कमीज और पैंट।

शर्मिला ने कहां जब हमने उन्हें अपने अभियान के लिए साड़ियों में तैयार किया तो वे एकदम वो शानदार लग रहीं थीं। 25 वर्षीय नायर रेड लोटस के नाम से साड़ियां बेच रही हैं और उन्होंने इसे सात महीने पहले लॉन्च किया है। वो कहती हैं मेरे पति केरल से हैं। लेकिन वो लंबे समय तक तमिलनाडु में रही है। 

देश में जहाँ ट्रांसजेंडरों को समाज में हाशिए पर रखा जाता है

transgenders become trending models
ट्रांसजेंडर मॉडल - फोटो : BBC

मैंने उनके परिवार से उस तमिल कहावत के बारे में सुना कि लाल कमल के फूल के रेशे से देवी देवताओं के लिए कपड़े तैयार किए जाते थे। इसीलिए मैंने अपनी कंपनी का नाम इस फूल के नाम पर रखा। चमकदार साड़ियों और इसमें लिपटी मॉडल को खासी प्रतिक्रियाएं मिलीं और शर्मिला ने बताया।

कि देशभर से ही नहीं, विदेशों से भी साड़ियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। ये साड़ियां पड़ोसी राज्य कर्नाटक के हुबली ज़िले के एक छोटे से गांव के बुनकर तैयार करते हैं और इनकी क़ीमत 1,500 से 2,500 रुपए के बीच है।

शर्मिला कहती हैं। पिछले दो हफ्ते में हम 100 से अधिक साड़ियां बेच चुके हैं। भारत के अलावा हमें बड़ी संख्या में ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका से भी ऑर्डर मिले हैं। ट्रांसजेंडर्स को मॉडल चुनने के शर्मिला के फैसले से सभी खुश हों ऐसा नहीं है।

कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ़ प्रचार हासिल करने के इरादे से ऐसा किया गया है। लेकिन ऐसे देश में जहाँ ट्रांसजेंडरों को समाज में हाशिए पर रखा जाता है, वे शादियों, बच्चे के जन्म में नाचने गाने, भीख मांगने और देहव्यापार तक सीमित हैं। 

शर्मिला ट्रांसजेंडर्स को मॉडल चुनने के अपने फ़ैसले को सही ठहराती हैं। वह कहती हैं। 29 साल की ये दोनों मॉडल स्नातक हैं लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है। और इसकी वजह है उनका ट्रांसजेंडर होना। शर्मिला का कहना है। कि इस अभियान से वे एक अलग रूप में दिखेंगी और मैं उम्मीद करती हूँ। कि समाज में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी और उन्हें रोजगार मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed