फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   trainer will accompany parineeti chopra for her saina nehwal biopic Fitness training

दूसरी फिल्मों में बिजी परिणीति चोपड़ा, ऐसे मैनेज कर रहीं सायना नेहवाल बायोपिक की ट्रेनिंग

Fri, 31 May 2019 01:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 31 May 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
trainer will accompany parineeti chopra for her saina nehwal biopic Fitness training
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में परी के नाम से मशहूर परिणीति चोपड़ा के अगले कुछ महीने बहुत भागदौड़ भरे रहने वाले हैं। इस दौरान अपनी फिटनेस बरकरार रखने और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म यानी बैंडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल की बायोपिक की लगातार तैयारी के लिए उन्होंने खास इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


जबरिया जोड़ी के प्रचार की तैयारियां शुरू: परिणीती चोपड़ा की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रचार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म के प्रचार के लिए परिणीति को लंबा शेड्यूल दिया गया है। इसे पूरा करने के बाद वह सीधे लंदन जा रही हैं जहां वह मशहूर अंग्रेजी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के आधिकारिक रीमेक में काम करेंगी। उसके बाद वह भारत लौटकर सायना नेहवाल की बायोपिक पर काम करेंगी।
विज्ञापन


फिटनेस और ट्रेनिंग जारी रखनी होगी: सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियां साथ साथ कर रहीं परिणीति को यह महसूस हो रहा है कि फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रचार और द गर्ल ऑनद ट्रेन की रीमेक की शूटिंग के दौरान भी उन्हें अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग जारी रखनी होगी क्योंकि परदे पर सायना नेहवाल जैसी चुस्ती फुर्ती दिखाने के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग बहुत समय मांगती है: परिणीती की टीम में शामिल एक सूत्र के मुताबिक, ‘सायना नेहवाल की बायोपिक की ट्रेनिंग बहुत समय मांगती है क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही रिसर्च और मेहनत के सथ होनी है। इसके लिए परिणीति को सायना नेहवाल जैसी बॉडी लैंग्वेज तो दिखानी ही है, कैमरे के सामने उन्हें सायना जैसा ही फुर्तीला भी दिखाई देना होगा। अपनी अदाकारी के बूते सायना जैसी बॉडी लैंग्वेज पाना तो परी के लिए मुश्किल नहीं है लेकिन कोर्ट पर सायना नेहवाल जैसी चपलता दिखाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी है।’


परिणीति चोपड़ा ने निकाला ट्रेनिंग का तोड़: सायना की बायोपिक के लिए लगातार ट्रेनिंग करते रहने के लिए परिणीति चोपड़ा ने इसका एक नया तोड़ ढूंढ निकाला है। बैंडमिंटन की ट्रेनिंग एक दिन भी मिस न हो इसके लिए अब एक ट्रेनर परिणीति के साथ हर समय रहेगा। फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रचार से लेकर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग के दौरान तक यह ट्रेनर हर रोज परी को बैंडमिंटन के गुर सिखाएगा और इस बात पर नजर रखेगा कि वह एक दिन भी अपनी ट्रेनिंग मिस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed