फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   trailer of Film I and the Comparison to Hollywood movies

फिल्म 'आई' की हॉलीवुड फिल्मों से हो रही तुलना

Mon, 05 Jan 2015 01:24 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
trailer of Film I and the Comparison to Hollywood movies

बॉलीवुड फिल्म 'आई' के ट्रेलर आने के बाद से ही चर्चा में है। हिंदी सहित दो अन्य भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म में विक्रम के साथ एमी जैक्सन लीड रोल में हैं। 'आई' का निर्देशित शंकर ने किया है, जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है।

विज्ञापन


फिल्म में लीड रोल कर रहे विक्रम ने बताया कि 'आई' में मैंने चार रोल किए हैं और सभी अलग हैं।' वहीं मेरे सामने बॉडी बिल्डर्स जैसे दिखने की चुनौती भी थी क्योंकि फिल्म में सात बार मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर और एशिया में नंबर थ्री रहे बॉडी बिल्डर सामने थे। करीब 60 बॉडी बिल्डर्स पूरे देश से इस फिल्म के लिए चुने गए।
विज्ञापन


मेरे साथ हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट और डायटीशियन की टीम रहती थी। इसके बाद मुझे करीब 20 किलो वजन कम करना था। मै दिन में 10 बार कम मात्रा का खाना लेता था।' मेकअप करने विक्रम को तीन और उतारने में डेढ़ घंटा लगता था। बीस्ट लुक का मेकअप लगाने में 5 घंटे लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का कई हॉलीवुड फिल्मों से है जुड़ाव

trailer of Film I and the Comparison to Hollywood movies

फिल्म 'आई' में विक्रम का निभाए किरदार को लेकर चर्चा है कि वह हॉलीवुड फिल्म '300' के कुबड़े जैसे किरदार से मिलता जुलता है। लेकिन शंकर इस बात से इनकार करते हैं।

उनका कहना है क‌ि इस फिल्म से 'हैरी पॉटर' और 'मेन इन ब्लैक' में मेकअप और वीएफएक्स डिजाइन करने वाली वेटा वर्कशॉप, वीएफएक्स और ऑस्ट्रेलिया की राइजिंग सन पिक्चर्स जैसी कंपनियां जुड़ी हुई हैं। फिल्म में मेकअप और वीएफएक्स डिजाइन इन्हीं कंपनियों ने किया है।

उनका कहना है कि फिल्म का आइडिया उन्हें डेढ़ दशक पहले आया था। उन्होंने बताया, 'मेरी आदत रही है कि में कई कहानियां रहमान को बताता हूं। आई के बारे में 15 साल पहले मैंने रहमान को बताया था। पिछले तीन साल से हम इस पर काम कर रहे थे।'

देखिए ट्रेलर-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed