फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tragic: Actor Manoj Bajpayees father passed away after prolonged illness

दुखद: अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Sun, 03 Oct 2021 01:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 01:02 PM IST
सार

इस बारे में डायरेक्टर अविनाश दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन
Tragic: Actor Manoj Bajpayees father passed away after prolonged illness
पिता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन हो गया है। वे काफी संबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। हालांकि, हफ्ते भर पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

विज्ञापन

इस बारे में डायरेक्टर अविनाश दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tragic: Actor Manoj Bajpayees father passed away after prolonged illness
पिता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सितंबर में पिता की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। मनोज को जब पिता के बीमार होने की खबर मिली तब वे केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग बीच में ही छोड़कर दिल्ली निकल गए। मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी पेशे से एक किसान हैं। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। दरअसल, उनके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Tragic: Actor Manoj Bajpayees father passed away after prolonged illness
माता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

जून में भी बिगड़ी थी तबीयत
 
इससे पहले भी इसी साल जून में अभिनेता के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। अपने पिता की तबीयत की खबर मिलते ही मनोज अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया, बिहार के लिए रवाना हुए। हालांकि,फ्लाइट छूटने के कारण उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।

Tragic: Actor Manoj Bajpayees father passed away after prolonged illness
माता-पिता के साथ मनोज बाजपयी - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता के करीब हैं एक्टर 
 
मनोज बाजपेयी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने ने बताया था कि उनके पिता ने उनकी और उनके भाई-बहन की पढ़ाई के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर अभिनेता का नाम मनोज रखा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed