फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tragic Accident on Suriya birthday two fans dies on electroduction while preparing for celebration in andhra

Suriya: एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर दो फैंस की करंट लगने से हुई मौत, बैनर लगाते समय हुआ हादसा

Mon, 24 Jul 2023 03:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 24 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक्टर के जन्मदिन पर उनके लिए बड़ा सा फ्लैक्स बैनर लगा रहे, दो फैंस की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic Accident on Suriya birthday two fans dies on electroduction while preparing for celebration in andhra
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार 23 जुलाई को एक्टर का 48वां जन्मदिन था। इस खास मौके के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। लेकिन आंध्र प्रदेश में अपने चेहेते एक्टर के जन्मदिन पर उनके लिए बड़ा सा फ्लैक्स बैनर लगा रहे, दो फैंस की मौत हो गई। दोनों ही फैंस की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार की है, जब अपनेदोनों अभिनेता सूर्या के लिए एक फ्लैक्स बैनर लगा रहे थे। एन वेंकटेश और पी साई नरसरावपेट शहर के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, जिस लोहे की रॉड पर फ्लेक्स लगा हुआ था, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे दोनों लड़कों को जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पी साई की बहन अनन्या ने अपने भाई की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tragic Accident on Suriya birthday two fans dies on electroduction while preparing for celebration in andhra
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या ने कहा, 'मेरे भाई की मौत के लिए कॉलेज जिम्मेदार है। हम कॉलेज को बहुत सारी फीस दे रहे हैं। कॉलेज में शामिल होने से पहले, उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि छात्रों की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी, लेकिन साफ है कि कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और निगरानी नहीं कर रहा है।'

विज्ञापन

वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने मेगास्टार के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की शानदार पहली झलक पेश की थी, जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं 'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: सूर्या की 'कांगुवा' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री? जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed