फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Toshi Sabri Birthday Singer music director composed many hit songs see list here

Toshi Sabri: सिंगर होने के साथ ही शानदार म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं तोशी सबरी, जन्मदिन पर सुने उनके ये मशहूर गाने

Mon, 04 Jul 2022 07:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Jul 2022 07:36 AM IST
सार

तोशी सबरी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने म्यूजिकल करियर में उन्होंने कई हिट गाने कंपोज किए हैं। तोशी ने ये गाने अपने भाई शारिब के साथ मिलकर बनाए हैं। आइए उनके बर्थडे पर सुनते हैं उनके बनाए कुछ शानदार गाने।

विज्ञापन
Toshi Sabri Birthday Singer music director composed many hit songs see list here
तोशी सबरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तोशी सबरी बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हैं। वह हर साल 4 जुलाई को एक अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार तोशी अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रियलिटी शो से सिंगिंग की शुरुआत करने के बाद उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। तोशी 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया', 'उस्तादों का उस्ताद' और 'जो जीता वही सुपरस्टार' जैसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने आमना अली से शादी रचा ली थी। अपने करियर में तोशी कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। इसके अलावा वह अपने भाई शारिब के साथ कई शानदार गाने कंपोज कर चुके हैं। आइए उनके इन सॉन्ग्स पर एक नजर डालते हैं...

विज्ञापन

माही
'राज 2' का यह गाना तोशी ने अपने भाई शारिब के साथ मिलकर कंपोज किया था। यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना तोशी ने ही गाया है। इस गाने से दोनों भाई रातोंरात लोगों के बीच फेमस हो गए थे। आज भी यह गाना सुनने पर बिलकुल फ्रेश लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी जो बादल बरसे

कभी जो बादल बरसे गाना तोशी के करियर का सबसे हिट गाना है। अरिजित सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गाना शारिब और तोशी ने ही कंपोज किया है। इस गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इसे अब तक नौ करोड़ तीस लाख व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

तू जरूरी

फिल्म 'जिद' का यह गाना रिलीज के बाद से जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस गाने को सुनिधि चौहान और शारिब सबरी ने अपनी आवाज दी थी। जबकि संगीत तोशी और शारिब का था। रिलीज के 8 साल भी यह गाना लोगों को पसंद आता है।

सैटरडे-सैटरडे

सैटरडे-सैटरडे गाना फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का है। इस गाने को इंदीप बक्शी, आकृति कक्कड़ और बादशाह ने गाया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी पार्टियों में यह गाना सुनने को मिल जाता है।

प्यार की मां की

तोशी और शारिब कई बड़ी बजट की फिल्मों के लिए भी संगीत दे चुके हैं। फिल्म हाउसफुल 3 में उनका यह गाना काफी हिट साबित हुआ था। उनका बनाया गाना 'प्यार की मां की' काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

बंदेया
फिल्म 'दिल जंगली' का यह गाना काफी सुकून भरा है। अरिजित सिंह की जादू भरी आवाज और शारिब-तोशी के म्यूजिक की वजह से यह गाना काफी हिट साबित हुआ था।   



 

समझावां

राहत फतेह अली खान के इस गाने को 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी यूज किया गया था। इस गाने को तोशी और शारिब ने अपने अंदाज में लोगों के सामने पेश किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, साथ ही यह गाना भी चार्टबस्टर साबित हुआ था।

दूर न जा

फिल्म 'मित्रों' के इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। गाना सुनकर आप भी इसकी कॉम्पोजिशन की तारीफ करेंगे।

आया रे

फिल्म 'जश्न' का गाना केके ने गाया था। तोशी और शारिब की संगीतकार जोड़ी ने यह कमाल का गाना कंपोज किया था। आज भी जब यह गाना कहीं बजता है तो लोगों के पैर अपने आप ही इस गाने पर थिरकने लगते हैं।

आज रो लेन दे

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 1920: लंदन के कई गाने काफी हिट साबित हुए थे। इन्हीं में से एक गाना था 'आज रो लेन दे'। इस गाने को शारिब ने अपनी आवाज दी थी जबकि संगीत दोनों भाइयों ने मिलकर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed