फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tom Clancy Jack Ryan Ghost War Actor Michael Kelly says Fans Going To Get Freaked After Watch Movie

‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ फिल्म फैंस को करेगी हैरान, अभिनेता माइकल केली ने साझा की खास जानकारी

Tue, 19 May 2026 10:13 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 19 May 2026 10:13 AM IST
सार

Tom Clancy Jack Ryan Ghost War Update: इन दिनों ‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ नाम की हॉलीवुड फिल्म चर्चा में है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म के कलाकारों ने कहानी को लेकर खास जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Tom Clancy Jack Ryan Ghost War Actor Michael Kelly says Fans Going To Get Freaked After Watch Movie
एक्टर माइकल केली और जॉन क्रांसिस्की - फोटो : ANI

विस्तार

‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ की रिलीज से पहले एक्टर माइकल केली और जॉन क्रांसिस्की इसका प्रमोशन करते नजर आए। इस फिल्म को लेकर उन्होंने नया अपडेट भी साझा किया है। जानिए, इस बार फिल्म में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।  

विज्ञापन

दर्शकों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज 
एएनआई से की गई बातचीत में फिल्म के एक्टर माइकल केली कहते हैं, ‘शुक्र है कि उन्होंने मुझे तीसरे सीजन के लिए और फिर चौथे के लिए और उसके बाद एक फिल्म करने के लिए वापस बुलाया। मैं दर्शकों के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं, क्योंकि मुझे यह किरदार निभाना बहुत पसंद है। जो कोई भी इस सीरीज के फैन रहे हैं या नहीं भी है, वे सब इस नई फिल्म में हैरान रह जाएंगे।’  

विज्ञापन

 

जॉन क्रांसिस्की के लिए रोमांचक रहा फिल्म का अनुभव 
जॉन क्रांसिस्की ने भी इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बातचीत की। वह कहते हैं, ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा बना हूं, यह सोचकर विश्वास नहीं होता है। इसका हिस्सा बनना बहुत रोमांचक था। यह फिल्म मेरे शो ‘द ऑफिस’ से बहुत अलग है, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं एक अच्छा एक्टर हूं, तो मुझे अलग-अलग तरह के काम करने में सक्षम होना चाहिए।’ 

Trending Videos

Tom Clancy Jack Ryan Ghost War Actor Michael Kelly says Fans Going To Get Freaked After Watch Movie
फिल्म ‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज? 
फिल्म ‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है। इसमें जॉन क्रासिंस्की ने सीआईए एनालिस्ट जैक रायन का रोल किया है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन और मिशन देखने को मिलेगा। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 20 मई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed